प्रशासन से नाराज राजस्व मंडल अध्यक्ष: बोले; कोर्ट के निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहे अधिकारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजस्व मामलों में रिकॉर्ड समय पर उपलब्ध नहीं कराने को लेकर राजस्व मंडल, ग्वालियर के अध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव (ACS) अनिरुद्ध मुखर्जी ने इंदौर जिला प्रशासन पर नाराजगी जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण राजस्व मामलों के निपटारे में अनावश्यक देरी हो रही है।
22 मामलों में रिकॉर्ड नहीं पहुंचे
मुखर्जी ने अपने पत्र में बताया कि राजस्व मंडल ने समय-समय पर इंदौर के विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों से संबंधित दस्तावेज मांगे थे।
कई बार अनुस्मारक भेजने के बावजूद रिकॉर्ड समय पर उपलब्ध नहीं कराए गए। इससे 22 मामलों की सुनवाई प्रभावित हो रही है। इन सभी मामलों की सूची भी पत्र के साथ संलग्न की गई है।
'कोर्ट के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा'
पत्र में उन्होंने स्पष्ट लिखा कि मौजूदा स्थिति से ऐसा प्रतीत होता है कि राजस्व मंडल के पत्रों और न्यायालय के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इसे उन्होंने बेहद खेदजनक और प्रशासनिक दृष्टि से असंतोषजनक बताया।
उन्होंने अधिकारियों से देरी के कारणों का तथ्यात्मक स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि यदि किसी अधीनस्थ अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
इंदौर में लगेगा राजस्व मंडल का कैंप
राजस्व मंडल का 29 और 30 जुलाई को इंदौर में कैंप प्रस्तावित है। मुखर्जी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी लंबित मामलों के दस्तावेज और आवश्यक स्पष्टीकरण कैंप के दौरान प्रस्तुत करें, ताकि मामलों का समयबद्ध निराकरण किया जा सके।
एसडीओ से लेकर तहसीलदार स्तर के मामले शामिल
राजस्व मंडल द्वारा भेजी गई सूची में एसडीओ, तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्तर पर लंबित कुल 22 राजस्व प्रकरण शामिल हैं, जिनके रिकॉर्ड समय पर नहीं भेजे जाने पर अब जवाबदेही तय किए जाने की तैयारी है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!