खबर
Top News

धार्मिक नगरी को मिली औद्योगिक पहचान: हजारों करोड़ के प्लांट की मिली सौगात; मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जुलाई 2026, 1:27 pm
शेयर करें:
धार्मिक नगरी को मिली औद्योगिक पहचान

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में स्थापित पेप्सिको इंडिया के अत्याधुनिक फ्लेवर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया।

देश का दूसरा आधुनिक फ्लेवर प्लांट्स
करीब 1,266 करोड़ रुपये की लागत से बने इस संयंत्र के शुरू होने के साथ ही उज्जैन ने औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। यह देश का दूसरा और दुनिया के चुनिंदा आधुनिक फ्लेवर प्लांट्स में शामिल है।

स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि पेप्सिको जैसी वैश्विक कंपनी का मध्य प्रदेश में निवेश करना राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियों और निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

800 प्रत्यक्ष, हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार
मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम ( एमपीआईडीसी) के अधिकारियों के अनुसार, इस प्लांट से करीब 800 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

वहीं लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट, वेयरहाउसिंग, पैकेजिंग और सप्लाई चेन से जुड़े क्षेत्रों में हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

विक्रम उद्योगपुरी बन रही औद्योगिक शक्ति
उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी लगभग 773 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही है। यहां अब तक 63 औद्योगिक इकाइयों को स्वीकृति मिल चुकी है, जिनमें लगभग 6,000 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश है।

वर्तमान में 17 इकाइयों में उत्पादन शुरू हो चुका है, जबकि 16 अन्य इकाइयों का निर्माण कार्य जारी है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर लगभग 18 हजार प्रत्यक्ष और 25 हजार अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का अनुमान है।

किसानों से हर साल खरीदे जाएंगे 40 हजार टन आलू
कार्यक्रम में पेप्सिको इंडिया के सीईओ जगरुत कोटेचा ने बताया कि कंपनी अपने स्नैक ब्रांड लेयज के उत्पादन के लिए मध्य प्रदेश के किसानों से हर वर्ष लगभग 40 हजार टन आलू खरीदेगी। इसके लिए राज्य के 32 जिलों को जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर और सुनिश्चित बाजार मिलेगा, जिससे उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

निवेशकों की पहली पसंद बन रहा मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रही है। बेहतर सड़क, बिजली, जल और औद्योगिक अधोसंरचना के साथ-साथ निवेश प्रक्रियाओं को भी सरल बनाया गया है। इसी का परिणाम है कि देश और विदेश की बड़ी कंपनियां लगातार मध्य प्रदेश में निवेश कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि औद्योगिक विस्तार को देखते हुए 483 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि भी उद्योगों के लिए विकसित की जा रही है, जिससे भविष्य में और बड़े निवेश तथा रोजगार के अवसर तैयार होंगे।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 6 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 6 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 7 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 7 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 7 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 7 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 7 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 7 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 7 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 8 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 8 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 8 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 8 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 8 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 8 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 8 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 8 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 8 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 8 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!