खबर
Top News

लाल किला धमाका AQIS से जुड़ा: UNSC की रिपोर्ट में दावा; NIA की चार्जशीट में भी अलकायदा से जुड़े मॉड्यूल का जिक्र,11 लोगों की हुई थी मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अगस्त 2026, 12:11 pm
शेयर करें:
लाल किला धमाका AQIS से जुड़ा

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
नवंबर 2025 में लाल किले के पास हुए कार धमाके को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की ताजा रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) इस हमले के पीछे था। 10 नवंबर 2025 को हुए इस धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे।

UNSC की 38वीं रिपोर्ट में AQIS की गतिविधियों और उसके छोटे-छोटे सेल के जरिए नेटवर्क मजबूत करने का भी उल्लेख किया गया है।

खास बात यह है कि इससे पहले UNSC की 37वीं रिपोर्ट में एक सदस्य देश ने इसी हमले को जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जोड़ा था।

इस तरह संयुक्त राष्ट्र की लगातार दो रिपोर्टों में हमले को लेकर अलग-अलग आतंकी संगठनों का नाम सामने आया है।

NIA की जांच में भी AQIS कनेक्शन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मई 2026 में इस मामले में करीब 7,500 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें 10 आरोपियों को नामजद किया गया।

एजेंसी के मुताबिक आरोपी अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े थे, जिसे AQIS का ऑफशूट बताया गया है। चार्जशीट में 588 गवाहों के बयान और बड़ी संख्या में दस्तावेज व जब्त सामग्री शामिल है।

10 नवंबर को हुआ था कार धमाका
10 नवंबर 2025 की शाम लाल किले के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ था। घटना में 11 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए।

जांच में इसे हाई-इंटेंसिटी व्हीकल-बॉर्न इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (VBIED) हमला माना गया। NIA ने बाद में मामले की जांच करते हुए आतंकी साजिश और AQIS से जुड़े मॉड्यूल की भूमिका का दावा किया।

UNSC की नई रिपोर्ट से मामले में AQIS कनेक्शन को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक अहम आकलन सामने आया है, जबकि हमले की जांच और आरोपों पर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 22 hours ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

about 22 hours ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

about 22 hours ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

about 23 hours ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 23 hours ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 23 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 23 hours ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 23 hours ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 23 hours ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 24 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 24 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 24 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 24 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

1 day ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

1 day ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

1 day ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

1 day ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

1 day ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

1 day ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

1 day ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!