राशन माफिया का खुलासा: जनता ने दबोचे दो मुनाफाखोर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पालदा-चितावद क्षेत्र में गरीबों के हक के सरकारी अनाज की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। इसमें लिप्त दो संदिग्धों को नागरिकों ने मौके पर रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
क्षेत्रीय निवासियों की सतर्कता और हंगामे की सूचना मिलते ही एमआईसी सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद मनीष शर्मा भी मौके पर पहुंचे। मौके से कार्रवाई के दौरान दो कट्टे गेहूं, दो कट्टे चावल, एक दोपहिया वाहन और तौल कांटा बरामद किया गया है।
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान शादाब और मोईन के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में ही दोनों आरोपियों ने गरीबों के सरकारी राशन को औने-पौने दामों में खरीदकर बाजार में मोटे मुनाफे पर ठिकाने लगाने की बात कबूल कर ली।
आरोपियों ने यह भी दावा किया कि वे इस राशन को जिंसी क्षेत्र के खलील गंजा, जूना रिसाला के आरिफ मॉडल और रामबली नगर के रामजी गुप्ता तक पहुंचाते थे। हालांकि, पुलिस और संबंधित एजेंसियां आरोपियों द्वारा लिए गए इन नामों की जांच कर रही हैं।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर:महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!