दुष्कर्म पीड़िता के बेटे ने की आत्महत्या: पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप; शव रखकर किया चक्काजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
उदयनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां दुष्कर्म पीड़िता के 19 वर्षीय बेटे ने कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई में देरी से परेशान होकर कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।
पुलिस पर देरी का आरोप
जानकारी के अनुसार, गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। परिजन शुक्रवार रात शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि महिला अधिकारी न होने का हवाला देकर उन्हें सुबह आने को कहा गया।
कीटनाशक पीने से युवक की मौत
इससे आहत होकर पीड़िता के बेटे ने गांव लौटकर जहर (कीटनाशक) पी लिया। परिजन उसे बागली के सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
प्रदर्शन, चक्काजाम और तोड़फोड़
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव लाया गया, तो परिजनों और ग्रामीणों ने पुंजापुरा-उदयनगर मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने आरोपी की झोपड़ी में आग लगा दी, मकान में तोड़फोड़ की और पुलिस वाहन पर पथराव भी किया।
पुलिस बल तैनात
मौके पर एएसपी यातायात हरनारायण बाथम, एसडीओपी संजय सिंह बैस और टीआई सीएल रायकवार सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
ग्रामीण आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और उसके मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर जाम खुलवाया।
एसडीओपी संजय सिंह बैस के मुताबिक, मौके पर ही प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले पीड़िता ने बयान बदले थे, लेकिन अब वह आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए तैयार हो गई है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!