नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म: तांत्रिक क्रिया का डर दिखाकर किया; रिश्तेदार पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर उसके एक रिश्तेदार के खिलाफ दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घर में अकेला पाकर वारदात का आरोप
पुलिस के अनुसार, छात्रा ने शिकायत में आरोप लगाया है कि अप्रैल 2026 में आरोपी सचिन नामदेव ने उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपी लगातार उसे डराता-धमकाता रहा, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई और उसने स्कूल जाना भी बंद कर दिया।
जब छात्रा के स्कूल न जाने का कारण उसकी मां ने पूछा, तब उसने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर राऊ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
अंधविश्वास का भय दिखाने का आरोप
प्राथमिक जांच के अनुसार, पीड़िता का परिवार पहले गुजरात में रहता था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने परिवार को अंधविश्वास औ तांत्रिक क्रियाओं का भय दिखाकर इंदौर आने के लिए प्रेरित किया। बाद में परिवार इंदौर में रहने लगा, जहां छात्रा के पिता काम करने लगे।
धमकी देने का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कथित रूप से उसे यह कहकर धमकाता था कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके माता-पिता को नुकसान पहुंचाएगा। शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फर्जी अश्लील फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी।
पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
राऊ थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!