खबर
Top News

कथावाचक पर रेप का आरोप: केस दर्ज; पीड़िता ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अगस्त 2026, 6:44 pm
शेयर करें:
कथावाचक पर रेप का आरोप

खुलासा फर्स्ट, सीधी।
जिले के कथावाचक शिव मूरत उपाध्याय उर्फ सुदामा पर पटना की एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि कथावाचक ने B.Ed. में एडमिशन दिलाने के नाम पर पहले उसका भरोसा जीता और एक लाख रुपए लिए।

नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोप
इसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पटना के गर्दनीबाग थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।

शतचंडी यज्ञ में हुई थी पहली मुलाकात
पीड़िता के मुताबिक, वर्ष 2012-13 में उसके मामा के यहां आयोजित शतचंडी यज्ञ के दौरान उसकी मुलाकात सीधी के नरगी गांव निवासी कथावाचक शिव मूरत उपाध्याय से हुई थी। वर्ष 2023 में B.Ed. में एडमिशन को लेकर बातचीत हुई तो आरोपी ने सीधी में अपने परिचितों के कॉलेज और यूनिवर्सिटी के जरिए प्रवेश दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि उसने एडमिशन के नाम पर युवती से एक लाख रुपए भी लिए।

लड्डू और खाने में नशीला पदार्थ देने का आरोप
युवती का आरोप है कि 5 जून 2024 को वह B.Ed. की परीक्षा देने सीधी पहुंची थी। परीक्षा खत्म होने के अगले दिन 29 जून को आरोपी उसे अपने गांव नरगी ले गया। शिकायत के मुताबिक, वहां खाने और लड्डू में कथित तौर पर नशीला पदार्थ दिया गया। तबीयत बिगड़ने पर उसे एक गोली भी दी गई, जिसके बाद उसका शरीर शिथिल हो गया। युवती का आरोप है कि इसी अवस्था में आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए।

शादी का भरोसा देकर शोषण का आरोप
पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसने विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिया। आरोप है कि इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया गया। युवती का दावा है कि अगस्त 2025 में आरोपी ने अचानक उससे संबंध खत्म कर दिए। इसके बाद वह आरोपी की बहन के पास भी पहुंची, लेकिन वहां से भी शादी से इनकार कर दिया गया।

जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी के परिचितों ने उसे फोन पर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कथित तौर पर राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर उसे डराने की कोशिश की गई। इसके बाद युवती ने 19 जुलाई 2026 को पटना के गर्दनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई।

लग्जरी लाइफस्टाइल और संपत्ति को लेकर भी आरोप
पीड़िता ने कथावाचक की संपत्ति और जीवनशैली को लेकर भी कई आरोप लगाए हैं। उसका दावा है कि आरोपी महंगी गाड़ियों में चलता है और बड़े नेताओं व मंत्रियों से नजदीकी होने की बात कहकर प्रभाव जमाता था। फिलहाल ये सभी आरोप शिकायतकर्ता के दावे हैं। पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

24 minutes ago
सोलर पैनल लगाते समय हादसा
Top News

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

37 minutes ago
दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात
Top News

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

44 minutes ago
यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 18 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 18 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 18 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 18 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 18 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 19 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 19 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 19 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 19 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 19 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 19 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 20 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 20 hours ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

about 20 hours ago
पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान
Top News

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!