खबर
Top News

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर की तैयारी; ट्रस्टी ने पूर्व पदाधिकारी पर साधा निशाना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 जुलाई 2026, 11:10 am
शेयर करें:
राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। जहां एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (SIT) लगातार मामले की तह तक पहुंचने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर मंदिर ट्रस्ट के भीतर भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी बीच प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है और उनके कथित अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने पहली बार सार्वजनिक रूप से पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जिम्मेदारी गोपाल राव पर है। उनके अनुसार गोपाल राव राजनीति कर रहे हैं और सभी को भ्रमित करने का काम करते हैं। महंत दिनेंद्र दास ने यह भी कहा कि गोपाल राव राम परंपरा का पालन नहीं करते। उल्लेखनीय है कि गोपाल राव राम मंदिर निर्माण कार्य के प्रभारी एवं ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य रहे हैं और मूल रूप से कर्नाटक के निवासी हैं।

इधर, सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के मूड में है। प्रशासन ने उन मकानों की पहचान कर ली है, जिनका निर्माण कथित रूप से मंदिर में नौकरी मिलने के बाद कराया गया और जिनमें भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन पाया गया है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने ऐसे भवनों की सूची तैयार कर ली है और संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आरोपी लवकुश मिश्रा का शहादतगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान तथा अनुकल्प मिश्रा का कौशल पुरी स्थित मकान प्रशासन के रडार पर हैं। यदि जांच में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन सिद्ध होता है तो इन निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन की ओर से दोनों आरोपियों को नोटिस जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

मामले की जांच के दौरान एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी अविनाश शुक्ला के भाई अमित शुक्ला कथित रूप से हाथों में नोटों की गड्डियां लिए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वीडियो को जांच के दायरे में शामिल कर लिया है और उसकी सत्यता की पुष्टि की जा रही है।

जांच एजेंसियां लगातार आरोपियों और ट्रस्ट से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने 30 जून को अयोध्या जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ की थी। वहीं, ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय से पूर्व में करीब तीन घंटे तक पूछताछ की जा चुकी है। अब जांच में सामने आए तथ्यों का मिलान करने के लिए ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा से भी पूछताछ की जा सकती है। जांच एजेंसियां विशेष रूप से आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा की नियुक्ति में उनकी भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।

गौरतलब है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। इसके बाद 13 जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। 25 जून को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी दिन राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय तथा ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।


संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन
Top News

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

4 minutes ago
किसने महिलाओं से की अपील
Top News

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

16 minutes ago
पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत
Top News

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

28 minutes ago
‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप
Top News

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

37 minutes ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
आरक्षक से साइबर ठगी
Top News

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

about 1 hour ago
चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
Top News

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

about 1 hour ago
प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं
Top News

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

about 1 hour ago
म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा
Top News

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

about 2 hours ago
शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा
Top News

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

about 2 hours ago
नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा
Top News

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

about 2 hours ago
दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत
Top News

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

about 2 hours ago
दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 20 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 20 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 20 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 20 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 20 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 21 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 21 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!