खबर
Top News

राम मंदिर दान चोरी विवाद गहराया: इस समाज का दावा; चंपत राव ने नहीं दी 200 किलो चांदी की रसीद, महिला ने भी चांदी की मूर्ति का हिसाब मांगा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जून 2026, 11:27 am
शेयर करें:
राम मंदिर दान चोरी विवाद गहराया

खुलासा फर्स्ट, लखनऊ। 
अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बीच अब मुंबई के विश्व सिंधी सेवा संगम ने भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। संगठन का दावा है कि वर्ष 2021 में मंदिर निर्माण के लिए 200 किलो चांदी की शिलाएं मंदिर ट्रस्ट को सौंपी गई थीं, लेकिन पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी दान की रसीद नहीं मिली और न ही यह जानकारी दी गई कि चांदी का उपयोग किस कार्य में किया गया।

इसी बीच एक महिला ने भी आरोप लगाया है कि उन्होंने चांदी की काकभुशुंडि की प्रतिमा मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को भेंट की थी, जिसकी भी आज तक कोई रसीद नहीं दी गई और न ही प्रतिमा के संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध कराई गई।

15 देशों के 200 लोगों ने जुटाई थी 200 किलो चांदी
विश्व सिंधी सेवा संगम के चेयरमैन डॉ. राजू मनवानी के अनुसार, राम मंदिर निर्माण के दौरान दुनिया भर में रह रहे सिंधी समाज के लोगों ने दान देने का निर्णय लिया था। प्रारंभ में 20-25 किलो चांदी देने की योजना थी, लेकिन बाद में 15 से अधिक देशों में रहने वाले करीब 200 लोगों ने एक-एक किलो चांदी की शिलाएं दान करने का संकल्प लिया।

उनका कहना है कि 26 जनवरी 2021 को समाज के करीब 200 सदस्य अयोध्या पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान के बाद लगभग 200 किलो चांदी की शिलाएं ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपी गईं। उस समय इन शिलाओं की कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये बताई गई थी।

"शुद्धता जांच के बाद रसीद देने का आश्वासन मिला था"
डॉ. मनवानी का दावा है कि चंपत राय ने शिलाओं की शुद्धता की जांच के बाद रसीद भेजने और यह बताने का आश्वासन दिया था कि चांदी का उपयोग मंदिर निर्माण में कहां किया जाएगा।

उनका आरोप है कि पांच साल बीत जाने के बावजूद न तो कोई रसीद मिली और न ही ट्रस्ट की ओर से कोई जानकारी साझा की गई। उन्होंने कहा कि हाल ही में चढ़ावे से जुड़े विवाद सामने आने के बाद समाज के कई लोगों ने उनसे दान की गई चांदी के बारे में जानकारी मांगी है।

महिला ने भी चांदी की काकभुशुंडि प्रतिमा पर उठाए सवाल
अनीता भारद्वाज नामक महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कारसेवकपुरम में चंपत राय को चांदी की काकभुशुंडि की प्रतिमा भेंट की थी। उनका कहना है कि उन्होंने प्रतिमा को राम दरबार में स्थापित करने का अनुरोध किया था।

आरोप है कि उस समय उन्हें बताया गया कि परिसर में फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है और बाद में फोटो व रसीद भेज दी जाएगी, लेकिन कई बार पत्र लिखने के बावजूद उन्हें आज तक न तो रसीद मिली और न ही प्रतिमा के उपयोग की जानकारी दी गई।

चढ़ावा मामले में जांच जारी
इधर, चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितता के मामले में जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच मंदिर ट्रस्ट स्तर पर की गई थी। दावा किया जा रहा है कि कुछ संदिग्ध कर्मचारियों के ठिकानों से नकदी और आभूषण बरामद किए गए हैं। मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और विशेष जांच दल (SIT) भी जांच में जुटा है।

हालांकि, मंदिर ट्रस्ट की ओर से सिंधी समाज और महिला द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 9 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 9 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 9 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 9 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 9 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 9 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 9 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 10 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 10 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 10 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 10 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 10 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 10 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 10 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 10 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 10 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 10 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 10 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 10 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!