राजेंद्र नगर पुलिस नाकाम बुकी खुद हो गया पेश: आईडी देकर हर ट्रांजेक्शन पर कमाता था कमीशन; 30 तक रिमांड पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

ऑल पैनल वेबसाइट के जरिये लिंक भेजकर कराता था सट्टेबाजी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ड्रग्स, ऑनलाइन सट्टा और करोड़ों के जमीन सौदों के नेटवर्क की जांच में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी की भूमिका तय करने में नाकाम राजेंद्र नगर पुलिस की कल एक और नाकामी सामने आई।
सट्टेबाजी में जिस नामजद आरोपी लल्ला उर्फ दिनेश चौहान को वह तलाश रही थी, वह कल पुलिस को चकमा दे कोर्ट में पेश हो गया। हालांकि, उसका असली नाम यशवर्धन चौहान है। राजेंद्र नगर पुलिस ने उसे 30 जुलाई तक रिमांड पर लिया है।
राजेंद्र नगर पुलिस ने इरफान उर्फ गोलू चंदेरी और संजय उर्फ रॉनी कौशल को 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा था। दोनों ने नाना का नाम लिया था। पुलिस ने पूछताछ की तो उसकी भूमिका भी निकली, लेकिन कार्रवाई नहीं की। आरोपियों के मेमो पर आरिफ उर्फ भूरू बैंड, फैजान व अन्य को केस में आरोपी बनाकर गिरफ्तार भी कर लिया। रॉनी कौशल के मोबाइल की जांच में सट्टेबाजी की लिंक मिली।
सट्टेबाजी में भी नाना पटवारी की भूमिका सामने आई, लेकिन उसे छोड़कर मानव गंगवानी, रॉनी कौशल, अमित कौशल और दिनेश चौहान उर्फ लल्ला चौहान को आरोपी बना दिया। रॉनी, अमित की गिरफ्तारी हो गई, लेकिन मानव गंगवानी और लल्ला चौहान फरार ही चल रहा था। इस बीच सट्टेबाजी में बंटी असरानी का नाम भी आया। सभी मिलकर नाना पटवारी के साथ संगठित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहे थे।
पुलिस मनीष और लल्ला चौहान की सरमर्गी से तलाश कर रही थी। इस बीच कल लल्ला चौहान ने खुद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस कोर्ट पहुंची तो पता चला कि पुलिस ने जिस दिनेश चौहान उर्फ लल्ला चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है।
असल में उसका नाम यशवर्धन चौहान है। यशवर्धन उर्फ लल्ला ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट ‘ऑल पैनल’ पर कमीशन एजेंट के रूप में काम कर रहा था। वह सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को यूजर आईडी और लिंक उपलब्ध कराता था।
आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर वॉट्सएप के जरिए ग्राहकों को सट्टे के लिंक भेजता था और एडवांस आईडी उपलब्ध कराकर ऑनलाइन सट्टेबाजी का संचालन करता था।
3 अगस्त तक का मांगा था रिमांड
मामले में गिरफ्तार आरोपी यशवर्धन चौहान को जिला कोर्ट में न्यायाधीश हर्षिता सिंगार के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए 3 अगस्त तक का रिमांड मांगा था, लेकिन न्यायालय ने आरोपी को 30 अगस्त तक राजेंद्र नगर पुलिस के पुलिस रिमांड पर सौंपने का आदेश दिया।
अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से ऑनलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क, बेटिंग वेबसाइट से जुड़े अन्य लोगों, ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही आईडी और पैसों के लेनदेन के संबंध में पूछताछ करेगी। पुलिस अब सट्टेबाजी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच में जुटी है।
बिल्डर सुमित मंत्री फिर तलब
उधर, बिल्डर सुमित मंत्री और सुमित पटेल से पूर्व में प्लॉट धोखाधड़ी मामले में हुई पूछताछ के बाद प्लॉट सौदे से जुड़े नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने बिल्डर सुमित मंत्री को फिर पूछताछ के लिए तलब किया है। आज डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत उससे दोबारा पूछताछ करेंगे।
जांच में पता चला है कि नाना पटवारी के खिलाफ दो प्लॉटों की कथित धोखाधड़ी की शिकायत करने वाली युवती को बेचे गए प्लॉट मूल रूप से सुमित पटेल द्वारा इरफान उर्फ गोलू चंदेरी से खरीदे गए बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, बाद में इन्हीं प्लॉटों का सौदा डायरी के आधार पर युवती से किया गया था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि 17 जुलाई को सुमित मंत्री ने कथित तौर पर सुमित पटेल से दोनों प्लॉटों की डायरियां यह कहते हुए ले ली थीं कि इन प्लॉटों को लेकर पुलिस जांच चल रही है और उनके बदले अन्य प्लॉट उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
पुलिस अब इस पूरे मामले में प्लॉटों के स्वामित्व, डायरी के आधार पर हुए सौदों और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हर ट्रांजेक्शन पर 20 से 100 रुपए कमीशन
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ग्राहकों को 5 हजार रुपए या उससे अधिक बैलेंस वाली एडवांस आईडी उपलब्ध कराते थे। इसके बदले प्रत्येक लेनदेन पर 20 से 100 रुपए तक कमीशन कमाते थे। पुलिस अब आरोपी से इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ऑनलाइन लेनदेन के संबंध में पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!