राजा रघुवंशी हत्याकांड: हत्या की आरोपी पत्नी की जमानत पर आज हाईकोर्ट का फैसला; पुलिस की अपील पर सुनवाई पूरी, जिला अदालत से मिली जमानत को चुनौती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/शिलांग।
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हनीमून हत्याकांड की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत पर सोमवार को शिलांग हाईकोर्ट अपना फैसला सुना सकता है। मेघालय पुलिस की ओर से जिला अदालत द्वारा दी गई जमानत को चुनौती देने वाली अपील पर सुनवाई पूरी हो चुकी है और मामला फैसला सुनाने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। ऐसे में पूरे मामले पर सभी की निगाहें हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।
यह मामला मेघालय हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डब्ल्यू. डियांगडोह की अदालत में सूचीबद्ध है। यदि हाईकोर्ट जिला अदालत के आदेश को निरस्त करता है तो सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द हो सकती है और उसे दोबारा न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है। वहीं, यदि अदालत जमानत बरकरार रखती है तो वह पूर्व निर्धारित शर्तों के साथ जमानत पर ही रहेगी।
10 जून को सुरक्षित रखा गया था फैसला
मेघालय पुलिस ने जिला अदालत द्वारा सोनम रघुवंशी को दी गई जमानत के खिलाफ मई के पहले सप्ताह में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस अपील पर 1 जून से 10 जून तक लगातार सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सोनम की ओर से पांच वकीलों की टीम ने पक्ष रखा, जबकि मेघालय पुलिस की ओर से शासकीय अधिवक्ता ने जमानत रद्द करने की मांग करते हुए विस्तृत दलीलें पेश कीं।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने कई बार अतिरिक्त समय मांगा। अंततः सभी पक्षों के लिखित जवाब प्राप्त करने के बाद हाईकोर्ट ने 10 जून को फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे सोमवार को सुनाया जाना है।
तकनीकी आधार पर मिली थी जमानत
सोनम रघुवंशी को जून 2025 में मेघालय पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में 27 अप्रैल 2026 को जिला अदालत ने उसे जमानत दे दी थी। जमानत का आधार जांच की मेरिट नहीं, बल्कि गिरफ्तारी प्रक्रिया में कथित तकनीकी त्रुटि बनी।
बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी थी कि गिरफ्तारी से जुड़े दस्तावेजों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के स्थान पर गलती से धारा 403 अंकित कर दी गई थी। वकीलों का तर्क था कि इससे गिरफ्तारी की कानूनी प्रक्रिया प्रभावित हुई और आरोपी के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ। इस आधार पर जिला अदालत ने सोनम को जमानत प्रदान की थी।
हालांकि अदालत ने स्पष्ट शर्त रखी थी कि सोनम मेघालय छोड़कर कहीं नहीं जाएगी और जांच व न्यायिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेगी। इसी कारण जमानत मिलने के बाद भी वह शिलांग में ही रह रही है।
पहली बार मीडिया के सामने आई थी सोनम
हाल ही में अदालत में पेशी के दौरान सोनम रघुवंशी पहली बार मीडिया के सामने आई थी। इस दौरान उसने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसके बारे में कई तरह की गलत बातें फैलाई जा रही हैं। सोनम ने कहा कि वह न तो नेपाल भाग रही है और न ही इंदौर लौट रही है। उसने दावा किया कि वह जमानत की सभी शर्तों का पालन कर रही है, नियमित रूप से अदालत में पेश हो रही है और जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रही है।
अब हाईकोर्ट के फैसले से यह स्पष्ट हो जाएगा कि सोनम रघुवंशी को मिली जमानत बरकरार रहेगी या फिर उसे दोबारा जेल भेजा जाएगा। इस बहुचर्चित हनीमून हत्याकांड में हाईकोर्ट का निर्णय जांच और आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!