देशभर में बारिश का कहर: जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भूस्खलन; केदारनाथ यात्रा मार्ग बंद, 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली/ भोपाल।
देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान सहित 16 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आई हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में नदियों के बढ़ते कटाव से कई गांवों पर संकट गहरा गया है।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी गई
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में गुरुवार सुबह कई स्थानों पर लैंडस्लाइड हुई। गौरीकुंड के पास भारी मलबा और पत्थर गिरने से केदारनाथ ट्रैकिंग मार्ग बंद कर दिया गया। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर तीर्थयात्रियों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी है। मार्ग साफ करने के लिए राहत एवं बचाव दलों को लगाया गया है।
हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में बहने लगा युवक, SDRF ने बचाया
हरिद्वार में गंगाजल भरने के दौरान एक युवक गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। घाट पर तैनात राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के जवानों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।
रुद्रप्रयाग में हाईवे बाधित, कार पर गिरा बोल्डर
रुद्रप्रयाग जिले के सिल्ली क्षेत्र में पहाड़ी से मलबा आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ समय के लिए बाधित रहा। वहीं एक पेट्रोल पंप के पास पहाड़ी से विशाल बोल्डर गिरने से एक कार दब गई। घटना में वाहन को भारी नुकसान पहुंचा। प्रशासन ने मार्ग से मलबा हटाकर यातायात बहाल करने का काम शुरू कर दिया।
उत्तर प्रदेश में नदियों का कटाव तेज
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सरयू नदी का कटाव लगातार बढ़ रहा है। नदी का पानी कई गांवों तक पहुंच गया है, जिससे 100 से अधिक परिवारों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। अब तक दो मकान नदी में समा चुके हैं, जबकि कई अन्य मकानों की नींव कटाव से कमजोर हो गई है।
गोंडा जिले में घाघरा नदी का जलस्तर भले कुछ घटा हो, लेकिन इससे कटाव और तेज हो गया है। कई बीघा कृषि भूमि तथा बड़ी संख्या में पेड़ नदी में समा चुके हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
जम्मू-कश्मीर में स्कूल की दीवार गिरी, कारगिल-लेह हाईवे बंद
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारी बारिश के कारण एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिर गई। हालांकि घटना के समय स्कूल में कोई छात्र मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
वहीं अक्चमल क्षेत्र में भूस्खलन के बाद कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग मलबे से बंद हो गया। सुरक्षा कारणों से इस मार्ग पर सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। सीमा सड़क संगठन (BRO) और स्थानीय प्रशासन सड़क को जल्द खोलने के प्रयास में जुटे हैं।
16 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान सहित 16 राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। निचले इलाकों में जलभराव, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन तथा नदियों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।
प्रशासन अलर्ट मोड पर
लगातार बारिश को देखते हुए विभिन्न राज्यों में आपदा प्रबंधन दलों, SDRF और स्थानीय प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पहाड़ी इलाकों में सड़कें साफ करने, फंसे लोगों की सहायता और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी है।
संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!