धर्मनगरी आएंगे राहुल गांधी: संभागभर के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद; बाबा के दर्शन का भी प्लान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सितंबर में उज्जैन दौरे का प्रस्ताव है।
इस दौरान वे उज्जैन संभाग के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में उज्जैन के अलावा रतलाम, शाजापुर, देवास, आगर मालवा, मंदसौर और नीमच जिले के संगठन सृजन के माध्यम से नियुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
तैयारियों को लेकर रणनीति बनाने में जुटे पदाधिकारी
राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे की जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उज्जैन जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हैं। हालांकि, दोनों नेताओं ने फिलहाल कार्यक्रम को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
क्षीरसागर या कार्तिक मेला ग्राउंड हो सकता है कार्यक्रम स्थल
राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए क्षीरसागर और कार्तिक मेला ग्राउंड को संभावित स्थलों के तौर पर देखा जा रहा है।
इनमें से जिस स्थान के लिए प्रशासन की अनुमति मिलेगी, वहीं कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अनुमति मिलने के बाद वहां डोम सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी।
प्रस्तावित बैठक में राहुल गांधी संभागभर के कांग्रेस संगठन की जमीनी स्थिति की जानकारी लेंगे और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।
पंचायत और मंडलम पदाधिकारियों से भी चर्चा
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ मंडलम अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी, ग्राम पंचायत अध्यक्ष, बीएलए-2 सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
राहुल गांधी पंचायत कमेटियों के अध्यक्षों और मंडलम कमेटियों के पदाधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। बैठक में संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
तारीख अभी तय नहीं
राहुल गांधी के उज्जैन दौरे के लिए सितंबर का प्रस्ताव है, लेकिन अभी दौरे की निश्चित तारीख तय नहीं हुई है।
उज्जैन के बाद इसी तरह का संगठनात्मक कार्यक्रम रीवा संभाग में भी प्रस्तावित बताया जा रहा है। हालांकि, रीवा के कार्यक्रम की तारीख भी फिलहाल तय नहीं है।
महाकाल मंदिर में दर्शन की भी संभावना
उज्जैन दौरे के दौरान राहुल गांधी के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने की भी संभावना है। वे इससे पहले भी उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। कांग्रेस संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इस बार भी उनके मंदिर जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
हालांकि, राहुल गांधी कार्यक्रम से पहले महाकाल दर्शन करेंगे या बैठक के बाद मंदिर जाएंगे, इसे लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। दौरे की तारीख और कार्यक्रम की आधिकारिक रूपरेखा तय होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!