खबर
Top News

चलो संसद मार्च के दौरान RAF जवान ने चलाई थी 7 राउंड पैलेट गन: सीआरपीएफ ने कही जांच की बात; पांच गोलियां प्रदर्शनकारियों को लगीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 4:46 pm
शेयर करें:
चलो संसद मार्च के दौरान RAF जवान ने चलाई थी 7 राउंड पैलेट गन

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली। 
राजधानी दिल्ली में 20 जुलाई को हुए ‘चलो संसद मार्च’ के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के एक जवान द्वारा सात राउंड पैलेट गन चलाए जाने की जानकारी सामने आई है। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के सूत्रों के अनुसार, इस फायरिंग में पांच गोलियां प्रदर्शनकारियों को लगीं, जबकि दो राउंड जमीन पर गिरे।

सूत्रों के मुताबिक, पैलेट गन चलाने वाले RAF जवान की पहचान कर ली गई है। घटना के बाद मामले की जांच की जा रही है। जांच में यह देखा जाएगा कि जवान ने किन परिस्थितियों में पैलेट गन का इस्तेमाल किया और क्या निर्धारित नियमों का पालन किया गया था।

बताया गया है कि प्रदर्शन के दौरान कनॉट प्लेस इलाके में तैनात RAF के जवान ने लॉग एंट्री के आधार पर कुल सात राउंड फायर किए। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों में 25 वर्षीय इरशाद शेख, दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र साहिल लोचब (19) और एक 28 वर्षीय पत्रकार शामिल हैं।

CRPF के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आंदोलन समाप्त हो चुका है और प्रदर्शनकारी लौट चुके हैं। अब पूरी घटना की पेशेवर तरीके से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े ऑपरेशन के बाद बल स्तर पर समीक्षा की जाती है और जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक पक्ष रखा जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को निर्देश दिए गए थे कि पैलेट गन का इस्तेमाल केवल बेहद जरूरी परिस्थितियों में ही किया जाए। बल प्रयोग से पहले चेतावनी देने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज, आंसू गैस जैसे अन्य विकल्पों को प्राथमिकता देने के निर्देश थे।

अधिकारियों के अनुसार, पैलेट गन का इस्तेमाल पहले से तय योजना का हिस्सा नहीं था। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इसका उपयोग नियमों के अनुरूप किया गया या नहीं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 9 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 10 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 10 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 10 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 11 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 11 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 11 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 11 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 11 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 11 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 11 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 11 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 11 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 11 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 11 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 12 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 12 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 12 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 12 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!