खबर
Top News

इंदौर पुलिस पर फिर उठे सवाल: NCR में था नायब तहसीलदार का नाम; FIR से हुआ गायब, कार्रवाई पर विवाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 3:03 pm
शेयर करें:
इंदौर पुलिस पर फिर उठे सवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फर्जी पट्टा कांड को लेकर पहले से सवालों के घेरे में रही इंदौर पुलिस अब एक नए विवाद में घिर गई है। इस बार मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां मारपीट की शिकायत में पहले दर्ज NCR (नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट) में एक नायब तहसीलदार का नाम शामिल था, लेकिन बाद में दर्ज हुई FIR से उनका नाम गायब होने पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

मामले में जिस अधिकारी का नाम सामने आया है, वे योगेंद्र (कृष्णा) राठौर हैं, जो इंदौर कलेक्ट्रेट में नायब तहसीलदार हैं। खबरों के अनुसार, उन्हें भाजपा विधायक मालिनी गौड़ का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है।

NCR में दोनों के नाम, FIR में सिर्फ एक आरोपी
शिकायतकर्ता राहुल भाटी ने 26 जुलाई को राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहले NCR दर्ज की, जिसमें आरोपी के रूप में योगेंद्र (कृष्णा) राठौर और गौरव उर्फ गोल्डी दोनों के नाम दर्ज किए गए।

राहुल भाटी के अनुसार, वह सहकार नगर स्थित अपने भाई के प्लॉट की सफाई करने गया था। इसी दौरान योगेंद्र राठौर और गोल्डी वहां पहुंचे और प्लॉट के गेट का पाइप काटने को लेकर विवाद शुरू हो गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों ने गाली-गलौज की और पाइप से मारपीट की।

FIR में बदला घटनाक्रम
उसी दिन रात करीब 8:21 बजे पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 296A और 351(3) के तहत FIR दर्ज की। हालांकि, इस बार आरोपी के रूप में केवल गौरव उर्फ गोल्डी का नाम शामिल किया गया, जबकि योगेंद्र राठौर का नाम हटा दिया गया। FIR में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपी गोल्डी ने जाते समय शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी।

TI और नायब तहसीलदार के बयान में विरोधाभास
राजेंद्र नगर थाना प्रभारी यशवंत बड़ोले का कहना है कि घटना के समय योगेंद्र राठौर मौके पर मौजूद नहीं थे। उनके अनुसार, जांच में केवल गोल्डी की भूमिका सामने आई, इसलिए उसी के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

वहीं, योगेंद्र राठौर का बयान इससे अलग है। उन्होंने कहा कि वह घटना के समय मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई। उनके अनुसार, उन्होंने राहुल भाटी को काम करने से रोका था, जिसके बाद विवाद हुआ।

राठौर का दावा है कि उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी थी और पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि FIR में उनका नाम हटने या शामिल होने की जानकारी उन्हें नहीं है।

शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
शिकायतकर्ता राहुल भाटी का कहना है कि उन्होंने अपनी शिकायत में दोनों व्यक्तियों के नाम स्पष्ट रूप से दर्ज कराए थे। FIR से योगेंद्र राठौर का नाम हटाए जाने की जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस के समक्ष आपत्ति दर्ज कराने की बात कही है।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं राठौर
जानकारी के अनुसार, योगेंद्र राठौर का नाम इससे पहले भी जमीन से जुड़े एक मामले में सामने आ चुका है। उन पर कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कब्जा कराने के आरोप लगे थे, जिस संबंध में राजेंद्र नगर थाने में पहले से मामला दर्ज होने की बात कही जा रही है।

अब सवाल पुलिस की कार्रवाई पर
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब प्रारंभिक शिकायत और NCR में दो लोगों के नाम दर्ज थे, तो बाद में FIR में एक आरोपी का नाम किन आधारों पर हटाया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की गई है, जबकि शिकायतकर्ता इस पर सवाल उठा रहे हैं।

फिलहाल मामले को लेकर राजेंद्र नगर पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर चर्चा में है। यदि शिकायतकर्ता औपचारिक आपत्ति दर्ज कराते हैं या नए साक्ष्य सामने आते हैं, तो जांच की दिशा बदल सकती है।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 11 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 11 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 11 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 12 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 12 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 12 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 12 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 12 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 12 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 13 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 13 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 13 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 13 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 13 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 13 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 13 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 13 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 13 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!