सिकल सेल रोग के उन्मूलन के लिए जनजागरूकता भी जरूरी: राज्यपाल ने दी एंबुलेंस व ब्लड बैंक की सौगात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रविवार को खरगोन के झिरन्या में सिकलसेल शिविर के दौरान ब्लड बैंक का शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्य विभाग को दो नवीन एंबुलेंस और एक शव वाहन प्रदान किया है। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने जनजाति समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक सिकलसेल बीमारी के उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को पाने के लिए मरीजों के उपचार के साथ-साथ जनजागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है।
राज्यपाल ने रंजना एवं संजना को सिकलसेल प्रमाण पत्र प्रदान किये। वहीं क्षय रोगी थावली बाई व बिल्लोर को फूड बास्केट भेंट की। कार्यक्रम में पंधाना की विधायक छाया मोरे, खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, नंदा ब्राह्मणे,कलेक्टर भव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
धरती आबा के तहत जनजाति क्षेत्रों में विकास लगातार
राज्यपाल ने कहा कि "प्रधानमंत्री जनमन योजना" के तहत भी जनजाति बहुल क्षेत्रों में विकास कार्य लगातार जारी हैं। "धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना" के तहत जनजातीय क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम जनजातीय क्षेत्र के ग्रामों के लिए वरदान सिद्ध हुआ है।
टीबी रोग का बेहतर उपचार अब उपलब्ध है। मरीज यदि 6 माह तक नियमित रूप से दवाई ले, तो टीबी रोग ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिकलसेल रोग अनुवांशिक रोग है। इसकी जांच गर्भावस्था में भी संभव है। बच्चों के गर्भावस्था के दौरान भी सिकल सेल रोग का उपचार प्रारंभ किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि "सिकलसेल मित्र" इस बीमारी के मरीजों की मदद में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी सिकलसेल मरीजों के डिजिटल कार्ड बनाए गए हैं। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि एलोपैथिक पद्धति के साथ-साथ आयुर्वेद में भी सिकलसेल रोग का बेहतर उपचार उपलब्ध है।
राज्यपाल ने रविवार को खरगोन जिले के झिरन्या विकासखंड की ग्राम पंचायत शाहपुर के ग्राम मारूगढ़ निवासी कालू पिता रतन के प्रधानमंत्री आवास में बैठकर भोजन किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने स्वागत संबोधन में कहा कि झिरनिया में 1500 करोड रुपए लागत की उदवहन सिंचाई योजना प्रदेश सरकार ने स्वीकृत की है, जिसके पूर्ण होने पर इस क्षेत्र के किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी।
---
संबंधित समाचार

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!