शोधार्थी को डिनर के लिए बुलाने के आरोप में घिरे प्रोफेसर: विश्वविद्यालय ने जांच पूरी होने तक विभागाध्यक्ष पद से हटाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के सामान्य एवं व्यावहारिक भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष पर महिला शोधार्थियों द्वारा लगाए गए उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोपों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें विभागाध्यक्ष के पद से हटा दिया है। फिलहाल मामले की जांच आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) कर रही है और जांच पूरी होने तक विभाग का प्रभार व्यावहारिक विज्ञान अध्ययनशाला के अधिष्ठाता को सौंप दिया गया है।
महिला शोधार्थियों ने लगाए गंभीर आरोप
मामले की शुरुआत जुलाई में हुई, जब भूगोल विभाग की कई महिला शोधार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित शिकायत देकर विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार भारद्वाज पर मानसिक उत्पीड़न, अमर्यादित व्यवहार और गैर-अकादमिक गतिविधियों के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए।
शिकायत के अनुसार, विभागाध्यक्ष कथित तौर पर शोधार्थियों से अनावश्यक व्यक्तिगत संपर्क बनाए रखते थे। एक शोधार्थी ने आरोप लगाया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बार-बार डिनर पर चलने का दबाव बनाया गया। छात्राओं का कहना है कि इस व्यवहार से उनके शोध कार्य और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ा।
शिकायत वापस लेने का भी आरोप
शोधार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद उन पर उसे वापस लेने का दबाव बनाया गया। साथ ही कुछ दस्तावेजों में हेरफेर किए जाने की भी शिकायत की गई है। इन आरोपों की जांच विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति कर रही है।
विभागाध्यक्ष ने आरोपों से किया इनकार
दूसरी ओर, विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार भारद्वाज ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखकर कुछ शोधार्थियों पर अनुशासनहीनता, विभाग में अनुपस्थित रहने, फर्जी मेडिकल प्रमाण-पत्र देने और शैक्षणिक नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन मामलों में कार्रवाई की मांग की है।
जांच पूरी होने तक हटाया गया
मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए प्रो. भारद्वाज को विभागाध्यक्ष के प्रशासनिक दायित्वों से मुक्त कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई केवल जांच प्रक्रिया को प्रभावित होने से रोकने के उद्देश्य से की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!