नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीते: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का उड़ाया गर्दा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेताओं के लिए चुनावी रणनीतिकार की भूमिका निभा चुके प्रशांत किशोर ने अब खुद चुनावी मैदान में बड़ी जीत दर्ज की है। बिहार की हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को 18,953 वोटों से हरा दिया।
भाजपा के लिए यह हार इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि बांकीपुर लंबे समय से पार्टी का मजबूत गढ़ रहा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर भाजपा अपना कब्जा बरकरार नहीं रख सकी।
प्रशांत किशोर को 63,203, भाजपा को 44,250 वोट
31 राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को 63,203 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को 44,250 वोट मिले। वहीं, राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता 14,085 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रशांत किशोर शुरुआती दौर से ही बढ़त बनाए हुए थे और अंत में उन्होंने 18,953 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
उम्मीदवार बदलना भाजपा को पड़ा भारी
उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी चयन को लेकर भी काफी चर्चा रही। पार्टी की ओर से पहले अभिषेक कुमार सिन्हा मैदान में थे, लेकिन उन्होंने 10 जुलाई को पारिवारिक कारण बताते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया।
इसके बाद भाजपा ने नीरज सिन्हा को उम्मीदवार बनाया। नीरज लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं और दो बार मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके बावजूद पार्टी बांकीपुर में अपनी परंपरागत बढ़त को जीत में नहीं बदल सकी।
खुद मैदान में उतरे प्रशांत किशोर, घर-घर किया प्रचार
2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी ने कई सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन प्रशांत किशोर खुद चुनाव नहीं लड़े थे। बांकीपुर उपचुनाव में उन्होंने स्वयं मैदान में उतरने का फैसला किया और पूरे चुनाव अभियान में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया।
प्रशांत किशोर ने चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय मुद्दों के साथ युवाओं, शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया।
भाजपा के गढ़ में जीत से जन सुराज को बड़ी मजबूती
बांकीपुर में मिली जीत प्रशांत किशोर और जन सुराज के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विधानसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद अब पार्टी ने भाजपा की मजबूत मानी जाने वाली सीट जीतकर बिहार विधानसभा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
बांकीपुर के नतीजे के बाद अब इस बात पर भी नजर रहेगी कि प्रशांत किशोर इस जीत को बिहार के दूसरे हिस्सों में जन सुराज के विस्तार के लिए किस तरह इस्तेमाल करते हैं।
संबंधित समाचार

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!