लड़का बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया: अश्लील वीडियो से इतने लाख की ब्लैकमेलिंग; यहां से गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बिलासपुर/कटनी।
छत्तीसगढ़ के तारबाहर थाना क्षेत्र में साइबर ब्लैकमेलिंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मध्य प्रदेश के कटनी की रहने वाली एक युवती ने सोशल मीडिया पर खुद को लड़का बताकर दूसरी युवती से दोस्ती की।
उसका विश्वास जीतने के बाद आपत्तिजनक वीडियो हासिल किया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर ₹10 लाख की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवती को कटनी से गिरफ्तार कर लिया है।
फर्जी पहचान बनाकर बढ़ाई दोस्ती
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी रिश्ते की बहन की लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक युवक से बातचीत हो रही थी। बाद में जांच में पता चला कि जिस व्यक्ति को युवक समझा जा रहा था, वह वास्तव में कटनी निवासी स्नेहा मोगरिया थी। आरोप है कि उसने लड़के के नाम से फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर पीड़िता से संपर्क किया और धीरे-धीरे उसका विश्वास जीत लिया।
भरोसा जीतकर हासिल किया आपत्तिजनक वीडियो
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बातचीत के दौरान पीड़िता का एक आपत्तिजनक वीडियो अपने पास सुरक्षित कर लिया। इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ₹10 लाख की मांग की।
पैसे नहीं मिलने पर भाई को भेजा वीडियो
शिकायत के अनुसार, जब पीड़िता रकम का इंतजाम नहीं कर सकी, तो आरोपी ने कथित तौर पर वह वीडियो पीड़िता के भाई के वॉट्सएप पर भेज दिया। इसके बाद परिवार को पूरे मामले की जानकारी मिली और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।
नई सिम चालू करते ही सामने आया मामला
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान उसका पुराना मोबाइल फोन गुम हो गया था। बाद में उसी नंबर पर नई सिम जारी कर नए फोन में वॉट्सएप सक्रिय किया गया। लॉग-इन करते ही वीडियो और धमकी भरे संदेश दिखाई दिए। इसके बाद स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
तकनीकी जांच से कटनी पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। जांच में आरोपी की मौजूदगी कटनी के शास्त्री नगर क्षेत्र में मिली, जहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस कर रही विस्तृत जांच
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या आरोपी ने इसी तरह की फर्जी पहचान बनाकर अन्य लोगों को भी निशाना बनाया है। पुलिस ने कहा कि मामले में डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!