खबर
Top News

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल परिसर में घटिया निर्माण: जर्जर हो गई सड़क;10.55 करोड़ की रोड उखड़ी, लोक निर्माण विभाग की नाकामी और भ्रष्टाचार का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अगस्त 2026, 12:45 pm
शेयर करें:
सबसे बड़े सरकारी अस्पताल परिसर में घटिया निर्माण

डीन डॉ. घनघोरिया के कार्यालय के पीछे ही बड़े गड्ढे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, एमवाय अस्पताल, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय, कैंसर अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, नवीन ओपीडी, एमआरटीबी, महसी, मेडिकल बॉय-गर्ल्स हॉस्टल एवं नर्सिंग कॉलेज परिसर को आपस में जोड़ने वाली सीमेंट कांक्रीट सड़क बनने के कुछ समय बाद ही पूरी तरह उखड़ चुकी है।

जिस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोककर रखी है और जो चारों ओर से बंद परिसर में स्थित है, वहां 10.55 करोड़ रुपए की भारी-भरकम लागत से बनी सड़क का इस तरह जर्जर हो जाना सीधे तौर पर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में भ्रष्टाचार की गवाही दे रहा है।

अस्पताल आने वाले मरीज और उनके स्वजन रोजाना इस बदहाल सड़क से गुजरने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार की जुगलबंदी के चलते इस खुली लूट पर पर्दा डाला जा रहा है।

इंदौर लोक निर्माण विभाग इस पूरे मामले में हद से ज्यादा लापरवाह और गैर-जिम्मेदार साबित हुआ है। विभाग के जिम्मेदार अफसरों की शह पर करोड़ों का बजट ठिकाने लगा दिया गया और सड़क का नामोनिशान मिटने लगा है।

सबसे शर्मनाक स्थिति तो यह है कि मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया के दफ्तर के ठीक पीछे ही मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्‌ढे हो चुके हैं। जिस रास्ते से होकर रोजाना आला अफसर, डॉक्टर और प्रशासनिक अमला गुजरता है, वहां की सड़क का यह हाल है।

जब डीन कार्यालय के ठीक पीछे की सड़क का यह आलम है तो पूरे अस्पताल परिसर की निर्माण गुणवत्ता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। इसके बावजूद इंदौर लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं और कोई सुध लेने को तैयार नहीं है।

शासकीय टेंडर दस्तावेजों और आदेश पत्रों के अनुसार लोक परिसंपत्ति प्रबंधन योजना के अंतर्गत इंदौर जिले को अधोसंरचना विकास के लिए 17,61,60,741 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। इस राशि में से एमवाय अस्पताल व संबद्ध परिसरों की अप्रोच आरसीसी रोड निर्माण के लिए 10,55,40,673 रुपए स्वीकृत किए गए थे।

तत्कालीन कलेक्टर इलैयाराजा टी द्वारा 12 दिसंबर 2023 को जारी पत्र क्रमांक 1294/लो.परि./2023 के माध्यम से इस कार्य की मंजूरी देते हुए निर्माण प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद इंदौर लोक निर्माण विभाग (भ/प) संभाग-1 के माध्यम से यह ठेका मैसर्स हेमेंद्रसिंह पंवार को सौंपा गया।

पूर्व डीन डॉ. संजय दीक्षित द्वारा 15 मार्च 2024 को जारी पत्र क्रमांक 4650/भवनप्रोजेक्ट/2024 के अनुसार ठेकेदार ने निविदा दर स्वीकृत अनुमानित लागत 72,32,500 रुपए से 15.50 प्रतिशत कम दर पर काम लिया था, जिसमें लगभग 1 करोड़ रुपए की बचत दर्शाई गई थी।

अफसरों की शह पर ठेकेदार ने गायब किया गारंटी बोर्ड
सरकारी नियमों और टेंडर की स्पष्ट शर्तों के मुताबिक किसी भी सार्वजनिक निर्माण कार्य के बाद संबंधित स्थल पर निर्माण एजेंसी का नाम, सड़क की लंबाई, चौड़ाई, कुल लागत, काम पूरा होने की तारीख और गारंटी अवधि परफॉर्मेंस गारंटी की जानकारी देने वाला डिस्प्ले बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है।

हालांकि, इंदौर लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत के कारण मौके पर कोई बोर्ड नहीं लगाया गया। सूचना बोर्ड गायब करने का सीधा मकसद जनता, मरीजों और मीडिया से सड़क की गारंटी अवधि को छुपाना है, ताकि घटिया निर्माण की पोल न खुले और ठेकेदार अपनी कानूनी जवाबदेही से आसानी से बच निकले।

अफसरों ने नहीं की गुणवत्ता की जांच
सड़क की ऊपरी परतें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं, सीमेंट टूटकर धूल में बदल रही है और नुकीली गिट्‌टी बाहर आ गई है। इस बदहाली ने इंदौर लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली और नीयत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निर्माण के दौरान न तो घटिया सामग्री के इस्तेमाल को रोका गया और न ही काम पूरा होने के बाद अफसरों ने इसकी कोई गुणवत्ता जांच की।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 7 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 7 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 7 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 7 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 7 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 7 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 8 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 8 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 8 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 8 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 8 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 8 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 8 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 8 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 8 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 9 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 9 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 9 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!