SAFE CLICK 2.0 अभियान के तहत सड़क पर उतरी पुलिस: हजारों लोगों ने दौड़कर दिया साइबर सुरक्षा का संदेश; युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर अपराधों के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने रविवार सुबह 'SAFE CLICK 2.0' अभियान के तहत 6 किलोमीटर लंबी साइबर जागरूकता मैराथन का आयोजन किया। इस अभियान में हजारों नागरिकों ने भाग लेकर सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और साइबर अपराधों से बचाव का संदेश दिया।
हजारों नागरिकों ने लिया भाग
सुबह 6 बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई मैराथन को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागी नेहरू स्टेडियम से जीपीओ, नवलखा और भंवरकुआं चौराहे होते हुए वापस स्टेडियम पहुंचे। पूरे मार्ग में "सेफ क्लिक, सुरक्षित जीवन" जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई।
सभी प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई
मैराथन शुरू होने से पहले पुलिस कमिश्नर ने सभी प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में हर नागरिक के लिए ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने परिवार और समाज को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षकों के साथ सामूहिक रूप से हिस्सा लिया
कार्यक्रम को और उत्साहपूर्ण बनाने के लिए विशेष जुंबा सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के साथ सामूहिक रूप से हिस्सा लिया। फिटनेस और साइबर जागरूकता के इस अनोखे संयोजन ने आयोजन को आकर्षक बना दिया।
पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे
मैराथन में एडिशनल पुलिस कमिश्नर मयंक अवस्थी और आर.के. सिंह, डीसीपी अभिषेक रंजन एवं राजेश कुमार त्रिपाठी सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा उद्योग, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित नागरिकों ने भी दौड़ में भाग लेकर साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।
प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया
समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 'SAFE CLICK 2.0' केवल एक मैराथन नहीं, बल्कि लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, डिजिटल फ्रॉड और अन्य साइबर अपराधों से बचाने के लिए चलाया जा रहा व्यापक जन-जागरूकता अभियान है, जिसे आगे भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जारी रखा जाएगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!