रास्ता भटके नाबालिग को पुलिस ने परिवार से मिलाया: तत्परता से 4 घंटे में परिजनों का लगा पता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पीथमपुर।
पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का एक सराहनीय उदाहरण पीथमपुर में देखने को मिला। संजय जलाशय पुलिस चौकी की टीम ने रास्ता भटक गए एक नाबालिग बालक को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाकर मानवता का परिचय दिया। पुलिस ने करीब चार घंटे की लगातार कोशिशों के बाद बालक के परिवार का पता लगाया और उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, प्रीति नगर निवासी नाबालिग बालक शनिवार रात साइकिल से घर से निकला था। घूमते-घूमते वह रास्ता भटक गया और अंधेरा होने के कारण घर वापस जाने का रास्ता नहीं ढूंढ पाया। घबराहट में वह एक पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बैठ गया।
इसी दौरान संजय जलाशय पुलिस चौकी में पदस्थ आरक्षक दिलीप की नजर अकेले बैठे बालक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल बच्चे से बातचीत कर उसका हाल जाना। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह रास्ता भूल गया है और अपने घर नहीं पहुंच पा रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हो गई। आरक्षक दिलीप और चौकी के अन्य पुलिसकर्मियों ने पहले बालक को सांत्वना दी, फिर उसके द्वारा बताए गए सीमित सुरागों के आधार पर परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में संपर्क किया और लगातार प्रयास करते हुए करीब चार घंटे बाद बालक के परिवार का पता लगा लिया।
इसके बाद नाबालिग को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले किया गया। देर रात अपने बेटे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और आरक्षक दिलीप सहित संजय जलाशय पुलिस चौकी की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!