पुलिस पर आंखों में मिर्च पाउडर डालकर हमला: दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष रोकने पहुंची थी टीम; 4 जवान घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना।
चाचौड़ा विधायक के गांव से हिंसक बवाल की खबर सामने आई है। यहां दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
चार पुलिसकर्मी घायल
आरोप है कि पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका गया और उन पर पथराव व लाठी से हमला किया गया। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
प्रेम प्रसंग से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। बात इतनी बढ़ गई कि युवती के परिजन युवक के घर में आग लगाने की योजना बना रहे थे।
इसके लिए वे गांव के एक मंदिर में एकत्र होकर रणनीति तय कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली और स्थिति को बिगड़ने से पहले रोकने के लिए टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस पहुंचते ही भड़की हिंसा
पुलिस के गांव में पहुंचते ही युवती पक्ष के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि पहले आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया, फिर पत्थरबाजी और लाठीचार्ज जैसी स्थिति बन गई। अचानक हुए हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
गांव में तनाव
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!