253 TI की कुंडली खंगाल रहा पुलिस मुख्यालय: कई थाना प्रभारी जांच के दायरे में; मांगा पूरा रिकॉर्ड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने प्रदेशभर के 253 निरीक्षक और समकक्ष अधिकारियों की सेवा संबंधी जानकारी तलब कर पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। पुलिस महानिदेशक (DGP) मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में इन अधिकारियों के खिलाफ चल रही विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण, दंडात्मक कार्रवाई और अन्य शिकायतों का विस्तृत ब्यौरा मांगा गया है।
25 जून तक मांगी जानकारी
16 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार, लोकायुक्त संगठन मध्य प्रदेश, आर्थिक अपराध शाखा (EOW), पुलिस की विभिन्न शाखाओं और सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ यदि कोई जांच, प्रकरण या दंड प्रभावशील है तो उसकी प्रमाणित जानकारी 25 जून तक पुलिस मुख्यालय भेजी जाए।
प्रशासनिक फेरबदल की अटकलें तेज
पुलिस मुख्यालय के इस कदम को आगामी प्रशासनिक निर्णयों, पदस्थापनाओं और संभावित पदोन्नति प्रक्रियाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। आदेश जारी होने के बाद प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों के बीच चर्चा का दौर शुरू हो गया है। कई अधिकारी यह जानने में जुटे हैं कि इतनी बड़ी संख्या में सेवा रिकॉर्ड एक साथ क्यों मंगाए गए हैं।
इंदौर के 22 अधिकारी सूची में शामिल
सूत्रों के अनुसार सूची में इंदौर शहर, इंदौर ग्रामीण और विभिन्न विशेष पुलिस इकाइयों में पदस्थ या पदस्थ रहे कुल 22 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
इंदौर शहर से जुड़े अधिकारी
गोपाल सूर्यवंशी, संतोष कुमार दुबे, मनीष मिश्रा, अनिल कुमार यादव, संजू कामले, सोमलता मलिक, इन्द्रमणि पटेल, अजय राजोरिया, अनिल कुमार गुप्ता, राहुल शर्मा, दीपक कुमार पाटिल और अमिता कुमारी सिंह।
इंदौर ग्रामीण से जुड़े अधिकारी
दीपक खत्री, कर्ण सिंह शक्तावत और विनय आर्य।
विशेष इकाइयों के अधिकारी
प्रदीप कुमार जाटव (17वीं वाहिनी, मऊ), राशि वर्मा (पीटीसी इंदौर), गीता यादव (विशेष शाखा), श्रीकांत जोशी (पीआरटीएस), निरंजन सिंह चौहान (आरपीटीसी) और अंबरीश मिश्रा (15वीं बटालियन/एटीएस से संबद्ध) सहित अन्य अधिकारी भी सूची में शामिल बताए जा रहे हैं।
निर्णय पर टिकी सबकी नजर
हालांकि विभागीय और प्रशासनिक हलकों में इस आदेश को लेकर कई तरह की चर्चाएं जारी हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी हुई है कि पुलिस मुख्यालय इन जानकारियों के आधार पर आगे क्या निर्णय लेता है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!