लेनदेन का मामला निपटा रही पुलिस: बुजुर्ग पिता-पुत्र को दो दिन से कनाड़िया थाने में बैठा रखा
KHULASA FIRST
संवाददाता

परिजन का आरोप अपनी परिचित महिला से सेटलमेंट कराने में जुटे टीआई
पूर्व में जमीन से जुड़े एक विवाद को निपटाने में जमकर हो चुकी किरकिरी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अगर किसी का किसी भी तरह की कोई मैटरबाजी का मामला हो, जो कि कनाड़िया थाना क्षेत्र में आता है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है, जो शुभलाभ का इशारा समझता है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि इसका पता हाल में हुए कनाड़िया मेन रोड की एक कॉलोनी के विवादित उस मामले से पता चलता है, जिसे निपटाने का ठेका लिया गया और निपटाने में मेहनत भी पूरी ईमानदारी से की गई। हालांकि, मामला तब गले की फांस गन गया, जब थाने के पुलिसकर्मी पीटा गए और टीआई सहर्ष यादव ने केस दर्ज करने के बजाय मामले की लीपापोती शुरू कर दी।
हालांकि, बाद में पिटाई की गूंज पुलिस कमिश्नर तक पहुंची और टीआई को मन मारकर हमलावरों पर केस दर्ज करने के साथ उनकी गिरफ्तारी तक करना पड़ी। अब लेनदेन की मैटरबाजी का ऐसा ही एक मामला कनाड़िया थाने पर चल रहा है, जिसमें एक 72 वर्षीय बुजुर्ग और उनके बेटे को जमकर प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है, वह भी सिर्फ महज एक आवेदन पर।
प्रेम नगर, माणिकबाग रोड निवासी जसपाल सिंह भाटिया (72) और उनके बेटे जसप्रीत सिंह भाटिया को लेकर उनके दूसरे बेटे गुरप्रीत सिंह भाटिया ने आरोप लगाया कि दोनों को शुक्रवार रात से कनाड़िया थाने में बैठा रखा है। पिता रिटायर्ड बैंककर्मी हैं और इन दिनों सिख समाज के लोगों की पग बेचने का व्यवसाय करते हैं।
उनका इस लेनदेन से कोई संबंध नहीं है, फिर भी उन्हें मामले में थाने बुलाकर बैठाया गया। मेरे भाई जसप्रीत का प्रॉपर्टी को लेकर उसके पार्टनर सचिन पांडे से आर्थिक लेनदेन था। सचिन की कुछ माह पहले मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद उसकी पत्नी गरिमा पांडे द्वारा जसप्रीत से कथित तौर पर पैसों की मांग की जा रही थी।
वास्तव में सचिन के साथ हुए हिसाब में जसप्रीत की रकम निकलती थी और इसी को लेकर विवाद चल रहा था। भाटिया परिवार का आरोप है कि थाना प्रभारी सहर्ष यादव द्वारा कहा जा रहा है कि महिला के साथ लेनदेन का सेटलमेंट कर लो, अन्यथा पुलिस कार्रवाई का शिकार हो जाआगे...हवालात में सड़ जाओगे...बुढ़ापा खराब हो जाएगा।
यह महिला तेजाजी नगर या भंवरकुआं थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला की पुलिस से पहचान होने के कारण उसने कनाड़िया थाने में शिकायत की, इसके बाद पिता-पुत्र को थाने लाया गया। वहीं, टीआई सहर्ष यादव से जब पूरे मामले में सवाल किया गया तो उनका कहना है कि लेनदेन के मामले की लिखित शिकायत मिली है। पूछताछ के लिए बुलाया था। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!