पिकनिक बनी मातम: बच्चों को बचाने पानी में कूदे दो शिक्षक डूबे; छात्र सहित तीन की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
रविवार दोपहर पैराडाइज वैली में पिकनिक मनाने पहुंचे जावरा के एक स्कूल के समूह के लिए खुशियों का दिन मातम में बदल गया। पानी में डूबने से दो शिक्षकों और एक छात्र की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा को समय रहते गहरे पानी से बाहर निकाल लिया गया।
छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा रतलाम शहर से करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित पैराडाइज वैली में हुआ।
14 बच्चों के साथ पिकनिक पर पहुंचे थे शिक्षक
जावरा के मंशापूर्ण रोड स्थित त्रिमूर्ति कॉन्वेंट स्कूल के प्राचार्य संदीप सक्सेना और पांच शिक्षक शिवम राठौर, विजय सिंह, प्रिंस मोदी, परवेज खान और विजेंद्र सिंह कक्षा 7वीं से 12वीं के म्यूजिकल क्लास के 14 छात्र-छात्राओं को लेकर पैराडाइज वैली पहुंचे थे।
दोपहर करीब 2:30 बजे बच्चे पानी के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान कक्षा 7वीं के छात्र हर्षित पाटीदार और 9वीं की छात्रा खुशी का पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में चले गए।
छात्रा को बचाने कूदे शिक्षक, खुद भी डूबे
बच्चों को पानी में डूबता देख शिक्षक विजय सिंह और प्रिंस मोदी तुरंत पानी में उतर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने छात्रा खुशी को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
लेकिन छात्र हर्षित को बचाने की कोशिश में दोनों शिक्षक भी गहरे पानी में चले गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों की मदद से तीनों को पानी से बाहर निकाला गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले नहीं बच सकी जान
तीनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद शिक्षक विजय सिंह, प्रिंस मोदी और छात्र हर्षित पाटीदार को मृत घोषित कर दिया। वहीं छात्रा खुशी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन, छात्रों और परिजनों में शोक की लहर है। घटना ने पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!