जलभराव का स्थायी समाधान: वर्षा जल से रिचार्ज हो रहा भूजल
KHULASA FIRST
संवाददाता

जल गंगा संवर्धन अभियान में अपनाई तकनीक, नागरिकों से भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की अपील
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अपनाई गई तकनीक के परिणाम धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। नगर निगम द्वारा शहर के उन क्षेत्रों में वैज्ञानिक तरीके से रिचार्ज शॉफ्ट और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किए गए हैं जहां हर साल बारिश के दौरान जलभराव से यातायात बाधित होता था।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव और आयुक्त क्षितिज सिंघल के नेतृत्व में की गई इस पहल के तहत सड़कों पर जमा होने वाले पानी को अब पाइपलाइन के माध्यम से सीधे रिचार्ज शॉफ्ट तक पहुंचाया जा रहा है।
इसका सबसे बड़ा प्रभाव जोन 04 के संगम नगर स्थित चाणक्य उद्यान और मोरसरी उद्यान के आसपास देखने को मिला है। पूर्व के वर्षों में इन इलाकों में सड़क पर पानी ठहरना आम बात थी, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
अब हालिया बारिश में यह व्यवस्था पूरी तरह सफल रही है। सड़क पर जमा होने वाला पानी अब रिचार्ज शॉफ्ट के जरिए जमीन के भीतर समाहित हो रहा है, जिससे न केवल जलभराव की समस्या खत्म हुई है, बल्कि भूजल स्तर में भी सुधार हो रहा है।
भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर लागू की तकनीक
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसे जल संरक्षण का जनआंदोलन बताते हुए कहा कि यह तकनीक भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर लागू की गई है। वहीं, आयुक्त क्षितिज सिंघल ने स्पष्ट किया कि शहरभर में ऐसी जल संरचनाओं का जाल बिछाया जा रहा है ताकि वर्षा जल की हर बूंद को संचित किया जा सके।
इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपने भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की अपील की है ताकि भूजल पुनर्भरण की इस मुहिम को और अधिक गति दी जा सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!