साइकिल से यहां पहुंचे पीसीसी चीफ: सरकार पर लगाए कई आरोप; नए अभियान का ऐलान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार सुबह साइकिल यात्रा के दौरान सीहोर पहुंचे। यहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
आम लोगों की समस्याएं जानना उद्देश्य
पटवारी ने कहा कि उनकी यह यात्रा जनता से सीधे संवाद स्थापित करने और आम लोगों की समस्याओं को जानने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर में किए दर्शन
सीहोर पहुंचने के बाद उन्होंने प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की खुशहाली एवं जनता के कल्याण की कामना की।
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सरकार विफल
मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में जीतू पटवारी ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में व्यापक भ्रष्टाचार है और सरकार इस पर अंकुश लगाने में विफल रही है।
अयोध्या चढ़ावा प्रकरण का भी किया उल्लेख
पटवारी ने अपने बयान में अयोध्या से जुड़े चढ़ावा प्रकरण और अन्य कथित अनियमितताओं का जिक्र करते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
14-15 जुलाई से नया अभियान
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी 14 और 15 जुलाई को पूरे मध्य प्रदेश में एक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी।
उनके अनुसार, यह अभियान कांग्रेस की नई सोच और पार्टी नेता राहुल गांधी के विजन पर आधारित होगा।
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान शिक्षा, युवाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा प्रत्येक बच्चे के लिए सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।
दतिया को लेकर भी किया दावा
जीतू पटवारी ने अपने हालिया दतिया दौरे का जिक्र करते हुए दावा किया कि वहां भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में असंतोष है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच लगातार सक्रिय है और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!