खबर
Top News

जेल रोड पर पार्किंग गायब: बेसमेंट में खुली दुकानें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 2:56 pm
शेयर करें:
जेल रोड पर पार्किंग गायब

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जेल रोड पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त होने का एक और बड़ा कारण सामने आया है। जिस स्थान का उपयोग बहुमंजिला इमारतों में वाहनों की सुरक्षित पार्किंग के लिए होना चाहिए था, वहां नियम-कायदों को ताक पर रखकर अवैध रूप से दुकानें बना दी गई हैं।

इमारतों के बेसमेंट में फल-फूल रहे इस अवैध कारोबार के कारण ग्राहकों और व्यापारियों के वाहन मुख्य सड़क और फुटपाथ पर खड़े किए जा रहे हैं। जब पार्किंग की जगह खुलेआम दुकानें चलेंगी तो सड़क पर जाम ही लगेगा। इसके बावजूद नगर निगम का पूरा अमला पूरी तरह असहाय बना हुआ है।

शहर के अन्य हिस्सों में निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशों का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, जहां अपर आयुक्त प्रखर सिंह, जोन अधिकारी, भवन निरीक्षक और फायर सेफ्टी की टीमें बिना अग्नि सुरक्षा इंतजामों वाली इमारतों पर सीलिंग की ताबड़तोड़ कार्रवाई का दावा कर रही हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि जेल रोड के बेसमेंट में धड़ल्ले से संचालित हो रही इन अवैध दुकानों पर नगर निगम का डंडा क्यों नहीं चलता?

क्या इस अनदेखी के पीछे मिलीभगत का कोई बड़ा खेल चल रहा है? जेल रोड की बहुमंजिला इमारतों में अतिक्रमण से लेकर अग्निशमन मानकों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन का यह संदिग्ध और लचर रवैया विभाग की नीयत पर सीधे सवाल खड़े कर रहा है।

आम जनता को भुगतना पड़ रहा खामियाजा... जेल रोड की इमारतों के बेसमेंट में इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल और कपड़ों दुकानों का अवैध व्यावसायिक संचालन धड़ल्ले से जारी है। नियमों के अनुसार बहुमंजिला व्यावसायिक इमारतों के निर्माण की स्वीकृति इस शर्त पर दी जाती है कि बेसमेंट का उपयोग केवल पार्किंग के लिए होगा।

इसके विपरीत, बिल्डरों और दुकानदारों ने सांठगांठ करके बेसमेंट की पार्किंग क्षमता को पूरी तरह खत्म कर दिया और वहां अनगिनत छोटी-छोटी दुकानें बनाकर किराए पर चढ़ा दीं। इसका सीधा खामियाजा रोज आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

बाहर निकलने का सुरक्षित रास्ता भी नहीं... अतिक्रमण के साथ-साथ जेल रोड की ये बेसमेंट की दुकानें किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं। संकरे बेसमेंट में न तो हवा के आने-जाने का कोई इंतजाम है और न ही आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता।

अधिकांश इमारतों में फायर एनओसी और अग्निशमन यंत्रों का कोई अता-पता नहीं है। यदि कभी शॉर्ट सर्किट या अन्य कारण से कोई आगजनी होती है, तो संकरे बेसमेंट से बाहर निकलना नामुमकिन हो जाएगा, जिससे भारी जनहानि होना तय है।

मैदानी अमला केवल कागजी कार्रवाई कर रहा
नगर निगम प्रशासन के इस दोहरे रवैये से आम जनता और वाहन चालकों में भारी आक्रोश है। शहर में एक तरफ अपर आयुक्त प्रखर सिंह, भवन निरीक्षकों और जोन अधिकारियों का अमला छोटी-मोटी कमियों पर आम लोगों की इमारतों पर सीलिंग और जुर्माने की कार्रवाई करता है, वहीं जेल रोड पर खुलेआम हो रहे इस नियम उल्लंघन का खुलासा होने के बावजूद अफसरों की कलम की स्याही सूख जाती है। साफ जाहिर है कि नगर निगम का मैदानी अमला केवल कागजी कार्रवाई और बैठकों का नाटक कर रहा है।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

3 minutes ago
चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

8 minutes ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

9 minutes ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

14 minutes ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

19 minutes ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

23 minutes ago
देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा
Top News

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

23 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

31 minutes ago
गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

42 minutes ago
मंदिर विवाद में हवन
Top News

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

about 1 hour ago
अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

about 1 hour ago
बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल
Top News

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

about 1 hour ago
ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन
Top News

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

about 2 hours ago
लापरवाही से हादसा
Top News

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

about 2 hours ago
ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

about 2 hours ago
गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’
Top News

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

about 2 hours ago
पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन
Top News

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

about 2 hours ago
दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार
Top News

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

about 2 hours ago
फिर विवादों में खान सर
Top News

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

about 2 hours ago
मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा
Top News

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!