बस में यात्री का शव मिलने से हड़कंप: बस रोककर शुरू हुई जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
हैदराबाद से इंदौर जा रही एक निजी बस में सफर कर रहे एक यात्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, बस को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान खिराला गांव निवासी पन्नालाल के रूप में हुई है। वह हैदराबाद से इंदौर जा रही निजी बस में यात्रा कर रहे थे। बस के पंधाना पहुंचने पर यात्रियों और स्टाफ को उनकी संदिग्ध अवस्था का पता चला। सूचना मिलने पर पंधाना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
परिजनों ने जताई संदिग्ध मौत की आशंका
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और यदि जांच में किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
पंधाना थाना प्रभारी दिलीप सिंह देवड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में मृतक द्वारा शराब सेवन किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बस में मौजूद यात्रियों और चालक-परिचालक से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके।
घटना के दौरान जनजातीय जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दांगोड़े, खिराला के सरपंच और मृतक के परिजन जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

कॉलेज छोड़ा:साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा; डेवलपर ने बनाई इतने फर्जी फाइल, करोड़ों की ठगी का खुलासा

जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन:मौके पर पहुंचे अफसर

नियमितीकरण पर आर-पार की जंग:सफाई कर्मचारियों ने किया निगम का घेराव

‘मेम साब’ माया पर भाजपा की अजब-गजब ‘माया’:केंद्रीय मंत्री के घर के सामने विधायक का धरना

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:दुकान में लगाई फांसी; सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!