खबर
Top News

वीडियो देखिये, देर रात विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर पहुंचे पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री: परिवार के साथ बिताया दो घंटे का समय; बागेश्वर धाम आने का दिया आमंत्रण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जुलाई 2026, 1:35 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल। 
बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लंबे अंतराल के बाद भोपाल पहुंचे। राजधानी में अपने विभिन्न कार्यक्रमों के बीच उन्होंने मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित निवास पर देर रात पहुंचकर उनसे और उनके परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने करीब दो घंटे तक परिवार के साथ समय बिताया और फलाहार भी ग्रहण किया।

जानकारी के अनुसार, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रात करीब 12:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष के निवास पहुंचे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सिंह और लखन पटेल भी शामिल हुए।

आग्रह स्वीकार कर पहुंचे बागेश्वर सरकार
विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह तोमर ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि उनके पिता नरेंद्र सिंह तोमर ने बागेश्वर धाम सरकार से आग्रह किया था कि जब भी वे भोपाल आएं, उनके निवास पर अवश्य पधारें। इसी आग्रह को स्वीकार करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देर रात उनके घर पहुंचे।

प्रबल प्रताप सिंह तोमर के अनुसार, इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय बातचीत की और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को बागेश्वर धाम आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने परिवार के साथ दो घंटे का समय व्यतीत किया।

डेढ़ वर्ष बाद पहुंचे भोपाल
बताया जा रहा है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करीब डेढ़ वर्ष बाद भोपाल पहुंचे थे। नरेंद्र सिंह तोमर के परिवार का बागेश्वर धाम से लंबे समय से जुड़ाव रहा है। उनकी धर्मपत्नी विशेष अवसरों पर नियमित रूप से बागेश्वर धाम जाकर महाराजश्री के दर्शन और प्रवचन का लाभ लेती रही हैं। वहीं, प्रबल प्रताप सिंह तोमर भी कई बार बागेश्वर धाम जा चुके हैं। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर अब तक बागेश्वर धाम नहीं जा सके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उन्हें स्वयं धाम आने का आमंत्रण दिया।

राम मंदिर दान चोरी मामले पर जताई नाराजगी
भोपाल प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राम मंदिर दान चोरी मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मंदिर में जो घटना हुई है, उससे लाखों-करोड़ों भक्तों की आस्था पर गहरा आघात पहुंचा है।

उन्होंने कहा मंदिर में जो कार्य हुआ है, उससे लाखों-करोड़ों भक्तों की आस्था पर आघात पहुंचा है। इस घटना से लोगों की मंदिर और संतों के प्रति श्रद्धा को ठेस पहुंची है। इससे सनातन की क्षति हुई है। जिन्होंने यह कृत्य किया है, भगवान रामजी के यहां रहकर ऐसा काम करने वाले महादंड पाएंगे।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर होने वाली ऐसी घटनाएं केवल एक संस्था या मंदिर को नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज की आस्था को प्रभावित करती हैं। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा
Top News

वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा:जीआरपी ने थामा हाथ; आश्रम में मिला नया घर

23 minutes ago
जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और
Top News

जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और:कोर्ट ने 31 लाख लौटाने का दिया आदेश; ब्याज भी लगेगा

about 1 hour ago
‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’
Top News

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

about 1 hour ago
साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी
Top News

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

about 2 hours ago
नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी
Top News

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

about 2 hours ago
पटवारी के बयान से गरमाई सियासत
Top News

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

about 2 hours ago
स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं
Top News

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

about 3 hours ago
आयशर ने बाइक सवार को रौंदा
Top News

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

about 3 hours ago
CFL बदलते समय हादसा
Top News

CFL बदलते समय हादसा:करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पत्नी ने बेसुध हालत में देखा

about 3 hours ago
गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा
Top News

गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

about 3 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; डस्टर कार से ले जा रहे थे खेप

about 3 hours ago
नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव
Top News

नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव:हिंदू संगठनों का थाने के बाहर धरना; युवक पर अपहरण का आरोप

about 3 hours ago
एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर
Top News

एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर:गांव में लगा प्रशासन का दरबार; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हाथों-हाथ हुआ निराकरण

about 4 hours ago
पुरानी रंजिश में फायरिंग
Top News

पुरानी रंजिश में फायरिंग:2 युवकों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

about 4 hours ago
आरटीओ साहब की गाड़ी के लिए बंद हुआ मुख्य गेट
Top News

आरटीओ साहब की गाड़ी के लिए बंद हुआ मुख्य गेट:आवेदकों की बढ़ी परेशानी; रोजाना एक हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही, मुख्य प्रवेश बंद होने से दूसरे गेट से लगाना पड़ रहा चक्कर

about 4 hours ago
सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी
Top News

सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी:ट्रक में बनाया था गुप्त कंपार्टमेंट; 41 लाख का माल किया जब्त

about 4 hours ago
वीडियो देखिए, सड़क निर्माण के दौरान डंपर पलटा
Top News

वीडियो देखिए, सड़क निर्माण के दौरान डंपर पलटा:बड़ा हादसा टला; मची अफरातफरी

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:विधायक प्रीतम लोधी के बयान से सियासी हलचल; ‘डाक बंगले पर महिलाओं को भेजते हैं…’

about 4 hours ago
चोरी के वाहन से सिगरेट गोदाम पर धावा
Top News

चोरी के वाहन से सिगरेट गोदाम पर धावा:31 लाख की चोरी का खुलासा; अलग-अलग राज्यों से दो आरोपी गिरफ्तार

about 4 hours ago
2 हजार रुपए के डिवाइस से 9 चोर पकड़े
Top News

2 हजार रुपए के डिवाइस से 9 चोर पकड़े:सांची पार्लर संचालक ने बनाया अलर्ट सिस्टम; दुकान में संदिग्ध हलचल होते ही मोबाइल पर आता है अलर्ट

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!