खबर
Top News

पलक हत्याकांड: पूछताछ में आरोपी ने किए कई खुलासे; इस ऐप पर हुई थी दोनों की पहचान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जुलाई 2026, 11:06 am
शेयर करें:
पलक हत्याकांड

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलक काशिव हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी मयंक शाक्य को गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर रिंग रोड से जले हुए कपड़े और पेट्रोल का डिब्बा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी का छिपाया हुआ मोबाइल भी जब्त कर लिया है।

पूछताछ में कबूला घटनाक्रम
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दतिया जिले के डबरा से पेट्रोल लेकर इंदौर आया था। घटना वाले दिन वह पलक से मिलने पहुंचा और दोनों पहले सराफा चौपाटी भी गए। इसके बाद शादी से इनकार होने पर उसने कथित तौर पर पलक की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

रिंग रोड पर जलाए थे कपड़े
खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव के मुताबिक, आरोपी घटना के बाद पलक के कमरे से अपने जले हुए कपड़े साथ ले गया था। बाद में उसने रिंग रोड क्षेत्र में उन्हें जला दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जले हुए कपड़े और पेट्रोल का डिब्बा बरामद किया। आरोपी ने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर घर में छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

सिंगिंग ऐप पर हुई थी पहचान
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पलक और मयंक की पहचान 'स्टार मेकर्स' नामक सिंगिंग ऐप के जरिए हुई थी। पलक बैंक में कार्यरत थी और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी, जबकि आरोपी मयंक शाक्य इलेक्ट्रिशियन का काम करता था।

हत्या का आरोप
पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय पलक, जो खजराना थाना क्षेत्र के तपेश्वरी बाग में रहती थी, की हत्या का आरोप मयंक शाक्य पर है। मामले की जांच जारी है और पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

3 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

8 minutes ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

40 minutes ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 1 hour ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 1 hour ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 1 hour ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 1 hour ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 1 hour ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 1 hour ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 2 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 2 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 2 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 2 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 2 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 2 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 2 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!