जेल रोड पर वन-वे व्यवस्था ध्वस्त नियमों को ठेंगा दिखा रहे वाहन चालक: सिर्फ कागजों तक सीमित हुआ एकतरफा यातायात का नियम
KHULASA FIRST
संवाददाता

• सरेआम आमने-सामने आ रहे वाहन, ट्रैफिक पुलिस बनी तमाशबीन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल जेल रोड पर यातायात प्रबंधन पूरी तरह चरमरा गया है। इस मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही आसान बनाने के लिए इसे वन-वे घोषित किया गया है, लेकिन धरातल पर यह व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हो रही है।
प्रतिबंधित दिशा से बेधड़क घुसते वाहन चालक न केवल ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि सामने से आ रही गाड़ियों के लिए लगातार हादसे का खतरा पैदा कर रहे हैं। दोनों ओर से वाहनों की बेकाबू आवाजाही के चलते पूरी सड़क दिनभर जाम की चपेट में रहती है।
सड़क के दोनों छोरों पर प्रवेश और निकासी के स्पष्ट नियम तय हैं, लेकिन मैदानी हकीकत इसके ठीक उलट है। विपरीत दिशा से आने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन बिना किसी डर के दाखिल हो रहे हैं। गलत दिशा से आ रही गाड़ियों और सही रास्ते से गुजर रहे ट्रैफिक के आमने-सामने आने से सड़क पर हर वक्त विवाद और जाम की स्थिति बनती है।
पहले से ही संकरे मार्ग पर दोनों तरफ से गाड़ियों का दबाव बढ़ते ही यातायात रुक जाता है, जिससे आम जनता और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिसकर्मियों की मौजूदगी सिर्फ औपचारिकता
इस अव्यवस्था के बीच सबसे बड़ा सवाल ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है। वन-वे पॉइंट और प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है। नो-एंट्री से घुसने वाले चालकों को रोकने या उन पर चालानी कार्रवाई करने के लिए कोई जिम्मेदार मौके पर मुस्तैद नजर नहीं आता।
पुलिस की इसी अनदेखी के कारण नियम तोड़ने वाले चालकों के हौसले बुलंद हैं। जब मुख्य पॉइंट पर ही सख्ती नहीं होगी, तो वन-वे नियम लागू करने का कोई मतलब ही नहीं रह जाता।
अव्यवस्था से दुकानदारों में गुस्सा : क्षेत्रीय दुकानदारों और रोज इस रास्ते से निकलने वाले लोगों में पुलिस प्रशासन की इस लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी है। नियमों का पालन कराने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की सुस्ती के कारण जेल रोड की स्थिति रोज बिगड़ती जा रही है।
अगर यातायात पुलिस ने वन-वे पॉइंट पर कड़ाई से चेकिंग शुरू नहीं की और उल्टी दिशा से आने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए, तो जेल रोड की यह समस्या कभी खत्म नहीं होगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!