खबर
Top News

अब तिरंगे में लौटेंगे मेजर हमजा: जैसलमेर हादसे ने रुला दिया; एक महीने पहले गूंजी थी शहनाइयां

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अगस्त 2026, 3:35 pm
शेयर करें:
अब तिरंगे में लौटेंगे मेजर हमजा

ऊंट से टकराई सेना की गाड़ी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई, आज महू में सैन्य सम्मान, कल इंदौर में अंतिम विदाई

नौ साल देशसेवा करने वाले मेजर हमजा आरिफ शहीद नहीं, लेकिन कर्त्तव्य निभाते हुए खो बैठे जिंदगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक महीने पहले जिस घर में निकाह और नई जिंदगी की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा है। राजेंद्र नगर निवासी भारतीय सेना के मेजर हमजा आरिफ की राजस्थान के जैसलमेर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है।

गुरुवार देर रात ड्यूटी पूरी कर आर्मी स्टेशन लौटते समय सेना की टाटा सफारी अचानक सड़क पर आए ऊंट से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसयूवी चार से पांच बार पलटी और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में मेजर हमजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवा लेफ्टिनेंट गंभीर रूप से घायल हैं।

शुक्रवार सुबह सेना के अधिकारी जब राजेंद्र नगर स्थित घर पहुंचे और परिजनों को हादसे की जानकारी दी, तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में हाल ही में शादी की रौनक थी, वहां अब बेटे की अंतिम विदाई की तैयारियां हो रही हैं। मेजर हमजा अपने पीछे माता-पिता, नवविवाहिता पत्नी और तीन बहनों को छोड़ गए हैं।

काल बनकर आया ऊंट... हादसा गुरुवार रात करीब 12:30 बजे जैसलमेर शहर से लगभग 18 किलोमीटर दूर थईयात आर्मी क्षेत्र में हुआ। मेजर हमजा अपने साथियों लेफ्टिनेंट आयुष्मान और लेफ्टिनेंट अभिनव राठौड़ के साथ ड्यूटी पूरी कर आर्मी स्टेशन लौट रहे थे।

इसी दौरान अचानक सड़क पर आए ऊंट से वाहन टकरा गया। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन कई बार पलटा और लंबी दूरी तक घिसटता रहा। हादसे में ऊंट की भी मौत हो गई।

घायल अधिकारियों को तत्काल आर्मी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मेजर हमजा को मृत घोषित कर दिया। दोनों लेफ्टिनेंट का इलाज जारी है। मामले की जांच पुलिस और मिलिट्री पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है।

नौ साल की सेवा, अनुशासन और समर्पण की पहचान... मेजर हमजा पिछले करीब नौ वर्षों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे। साथी अधिकारी उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, शांत स्वभाव और समर्पित सैन्य अधिकारी के रूप में याद कर रहे हैं। उनकी असमय मौत ने सेना के साथ-साथ इंदौर शहर को भी गहरा आघात पहुंचाया है।

एक महीने पहले दुल्हन आई थी, अब तिरंगे में लौटे हमजा
इस खबर का सबसे भावुक पहलू यह है कि मेजर हमजा का विवाह महज एक महीने पहले ही हुआ था। परिवार अभी शादी की यादों से बाहर भी नहीं आया था कि यह दुखद समाचार आ गया। नवविवाहिता पत्नी की आंखों के सामने अभी भी शादी की तस्वीरें हैं, लेकिन घर में अब अंतिम विदाई की तैयारियां हो रही हैं।

महू में सैन्य सम्मान, इंदौर देगा अंतिम सलामी
परिजनों के अनुसार मेजर हमजा का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से जैसलमेर से मध्यप्रदेश लाया जा रहा है। शनिवार शाम सबसे पहले महू सैन्य छावनी में सेना की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर इंदौर लाया जाएगा।

रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में सेना के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और आम नागरिक शामिल हो सकते हैं।

संबंधित समाचार

15 वर्षीय किशोरी को 3 लाख में बेचा
Top News

15 वर्षीय किशोरी को 3 लाख में बेचा:दोस्त और महिला ने करवाई शादी; 5 लोग हिरासत में

8 minutes ago
तंग गलियों में चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन
Top News

तंग गलियों में चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन:भागीरथपुरा में ‘कासो’ से खलबली; मेघदूत गार्डन पर ड्रोन से नजर, 8 वाहन जब्त, 7 संदिग्धों को थाने भेजा

14 minutes ago
शराब दुकान पर बवाल का कारण वसूली या बदमाश की मौजूदगी
Top News

शराब दुकान पर बवाल का कारण वसूली या बदमाश की मौजूदगी:निलंबित आरक्षक का दावा—जिलाबदर को पकड़ने गया था

32 minutes ago
राजा-सोनम मामले में नया विवाद
Top News

राजा-सोनम मामले में नया विवाद:अब इन्होंने दोनों परिवारों को भेजा कानूनी नोटिस; 15 दिन की दी चेतावनी

37 minutes ago
आज सावन के पहले सोमवार पर महाप्रसादी का वितरण होगा
Indore

आज सावन के पहले सोमवार पर महाप्रसादी का वितरण होगा

about 1 hour ago
सावन में शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
Top News

सावन में शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:हरिद्वार पहुंचे 1 करोड़ श्रद्धालु; बाबा महाकाल के अब तक इतने भक्तों ने किए दर्शन

about 1 hour ago
ऑटो रिक्शा को बना रखा था चोरी का जरिया
Top News

ऑटो रिक्शा को बना रखा था चोरी का जरिया:सवारी करने के बहाने उड़ाते थे लाखों के जेवर

about 1 hour ago
दतिया उपचुनाव परिणाम
Top News

दतिया उपचुनाव परिणाम:8वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी इतने वोटों से आगे

about 1 hour ago
तो क्या सर्टिफिकेट दे दें
Indore

तो क्या सर्टिफिकेट दे दें:पिंटू पर भड़के चिंटू और मारने के लिए उठा ली कुर्सी

about 1 hour ago
ड्रग्स और नाबालिग मिले तो सख्त कार्रवाई
Indore

ड्रग्स और नाबालिग मिले तो सख्त कार्रवाई:पब-बार संचालकों को सीधी चेतावनी; पुलिस ने सीसीटीवी से लेकर सिक्योरिटी गार्ड तक के दिए कड़े निर्देश

about 1 hour ago
रिटायर्ड बैंक अधिकारी से लाखों की ठगी
Top News

रिटायर्ड बैंक अधिकारी से लाखों की ठगी:कूरियर ट्रैकिंग के नाम पर भेजा फर्जी लिंक; अचानक मोबाइल स्क्रीन हुई ब्लैक

about 1 hour ago
चंद रुपए की शराब पी
Top News

चंद रुपए की शराब पी:लाखों की पकड़वा बैठा; नशे में गलत रूट पकड़ा, ब्रीथ एनालाइजर से फंसा चालक

about 1 hour ago
बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट
Top News

बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट:PK की पार्टी के दफ्तर पर जश्न; 12वें राउंड के बाद इतने वोट से चल रहे आगे

about 2 hours ago
बिल्डर की अनदेखी से रो-हाउस में लगी आग
Top News

बिल्डर की अनदेखी से रो-हाउस में लगी आग:पब मालिक का लाखों का नुकसान; शार्ट सर्किट से हुआ हादसा

about 2 hours ago
महिला और उसके दोस्त को निर्वस्त्र कर पीटा
Top News

महिला और उसके दोस्त को निर्वस्त्र कर पीटा:भाजपा नेता बोला- मेरे सामने सेक्स करो; मना करने पर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

about 2 hours ago
ट्रैफिक ASI ने लगाई फांसी
Top News

ट्रैफिक ASI ने लगाई फांसी:पुलिस लाइन के सरकारी आवास में मिला शव; विभाग में मचा हड़कंप

about 2 hours ago
नर्मदा नदी पर गहराया संकट
Top News

नर्मदा नदी पर गहराया संकट:बोतल से फिर बाहर आया आठ लेन एक्सप्रेस हाईवे का जिन्न

about 2 hours ago
सबसे बड़े सरकारी अस्पताल परिसर में घटिया निर्माण
Top News

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल परिसर में घटिया निर्माण:जर्जर हो गई सड़क;10.55 करोड़ की रोड उखड़ी, लोक निर्माण विभाग की नाकामी और भ्रष्टाचार का खुलासा

about 2 hours ago
पत्नी की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी की बेरहमी से हत्या:पति ने गले से लेकर छाती तक किए चाकू से 35 वार; 7 साल की बेटी ने दादा को बताया

about 2 hours ago
एमपी में भाजपा बिहार में पीके
Top News

एमपी में भाजपा बिहार में पीके:प्रदेश की दतिया सीट पर तिवारी 1100 वोटों से आगे, नरोत्तम गद्‌गद्

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!