खबर
Top News

अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार: आबकारी के अफसर भी नपेंगे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 2:55 pm
शेयर करें:
अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार

सागर जैसी घटना दोबारा हुई तो जिम्मेदारों

पर दर्ज होंगे आपराधिक प्रकरण: उपमुख्यमंत्री

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
सागर की घटना के बाद आबकारी विभाग ने प्रदेशभर में अवैध अहातों, ओवररेटिंग और अवैध शराब के खिलाफ सख्ती का फैसला लिया है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में संभागीय उपायुक्तों को निर्देश दिए कि प्रदेश में संचालित सभी अवैध अहाते तत्काल बंद कराए जाएं। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि कार्रवाई में लापरवाही मिली तो सिर्फ लाइसेंसधारी ही नहीं, जिम्मेदार अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे।

ओवररेटिंग मिली तो तत्काल कार्रवाई... शराब दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने यानी ओवररेटिंग को भी गंभीरता से लिया गया। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत मिलते ही जांच कर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे विभाग तक पहुंचाने के लिए टोल-फ्री नंबर शुरू करने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने को कहा गया।

अवैध शराब पर निगरानी बढ़ेगी... बैठक में अवैध शराब के उत्पादन, संग्रहण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए। उत्पादन इकाइयों की निगरानी बढ़ाने, आदतन आबकारी अपराधियों पर नजर रखने और जरूरत के अनुसार आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने को कहा गया। पुलिस के साथ समन्वय मजबूत करने और विभागीय सूचना तंत्र को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

पवित्र क्षेत्रों में बिक्री पर रोक का पालन... मंदसौर, जबलपुर और नर्मदापुरम सहित विभिन्न स्थानों से मिली शिकायतों का उल्लेख करते हुए देवड़ा ने धार्मिक स्थलों और शासन द्वारा निर्धारित पवित्र नगरीय क्षेत्रों में शराब बिक्री पर रोक का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों पर सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि मौके पर प्रभावी कार्रवाई दिखाई देनी चाहिए।

जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान हो
आबकारी अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से लगातार संवाद बनाए रखने और आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने को कहा गया। देवड़ा ने स्पष्ट किया कि आबकारी अपराधों पर नियंत्रण और शासन के निर्देशों के पालन में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।

बैठक में प्रमुख सचिव अमित राठौर, आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना सहित सभी संभागीय उपायुक्त मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पदोन्नति के साथ मिली जिम्मेदारी का उल्लेख करते हुए जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ काम करने की हिदायत दी।

संबंधित समाचार

तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक
Top News

तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक:हर वॉलंटियर को जलाने होंगे इतने दीये; इतने हजार लोग नदी तट को करेंगे रोशन

4 minutes ago
कवरेज के दौरान हादसा
Top News

कवरेज के दौरान हादसा:चैनल का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश; पायलट और फोटो जर्नलिस्ट सहित 3 लोगों की मौत

12 minutes ago
300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर
Top News

300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर:जहां गणेशजी खड़े और नृत्य मुद्रा में देते हैं दर्शन

14 minutes ago
भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज
Top News

भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज:विदेश मंत्रालय का कड़ा विरोध; पाक अफसर तलब

23 minutes ago
वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’
Top News

वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’:आकाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर किया वादा निभाया

33 minutes ago
पत्नी हुई लापता
Top News

पत्नी हुई लापता:तलाश में दर-दर भटक रहा पति

38 minutes ago
बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा
Top News

बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

about 1 hour ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन:मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ; की सफलता की कामना

about 1 hour ago
किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव
Top News

किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव:दो दिन पुराना था; मकान मालिक ने कमरे में देखा

about 1 hour ago
19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा
Top News

19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा:असली मालिक निकला कोई और रिटायर्ड एसआई ने कमिश्नर से लगाई गुहार

about 1 hour ago
लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर
Top News

लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर

about 1 hour ago
गोलीकांड
Top News

गोलीकांड:इस संत के भाई को हाई कोर्ट से राहत; जिला अदालत ने खारिज की थी जमानत

about 1 hour ago
बाइक पर बैठा था तस्कर
Top News

बाइक पर बैठा था तस्कर:तलाशी में एमडी ड्रग्स निकली

about 1 hour ago
जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन
Top News

जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन:3 पुलिसकर्मी निलंबित; टीआई पर संरक्षण का आरोप

about 1 hour ago
किसानों का धरना
Top News

किसानों का धरना:योजना निरस्त करने की मांग; संगठनों ने कहा- आजीविका और भविष्य पर पड़ रहा असर

about 1 hour ago
टॉपर्स ध्यान दें!
Top News

टॉपर्स ध्यान दें!:ई-स्कूटी की राशि का नहीं किया सही इस्तेमाल तो होगी वसूली; FIR की भी तैयारी

about 1 hour ago
आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े
Top News

आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े:गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष

about 1 hour ago
ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:दो शहरों में इतने ठिकानों पर छापे; डायरेक्टर और प्रमोटरों से जुड़े घर-दफ्तरों पर तलाशी

about 2 hours ago
कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट
Top News

कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट:इस बात को लेकर हुआ विवाद; प्रकरण दर्ज

about 2 hours ago
निगम का बुलडोजर
Top News

निगम का बुलडोजर:सात से अधिक मकान और टीन शेड ध्वस्त

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!