पति नहीं, पीछा करने वाला है... बेल्टकांड का आरोपी: काम छोड़ने की रंजिश में महीनों से कर रहा था परेशान; आरोपी को जेल भेजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर क्षेत्र में सड़क पर महिला को बेल्ट से पीटने का वीडियो सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर आरोपी को महिला का पति बताकर वीडियो वायरल किया गया।
लेकिन पीड़िता ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। महिला का कहना है कि आरोपी उसका पति नहीं, बल्कि पूर्व सहकर्मी है, जो काम छोड़ने की रंजिश में पिछले छह महीने से लगातार उसका पीछा कर मारपीट और धमकाने की हरकतें कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ प्रतिधात्मक धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
पीड़िता के मुताबिक वह पहले आरोपी महेश चटर्जी के साथ काम करती थीं। नौकरी छोड़ने के बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। उसने कई बार रास्ता रोककर अभद्रता और मारपीट की। पिछले छह महीनों में तीन से चार बार ऐसी घटनाएं हुईं, लेकिन पूर्व में की गई शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया।
यदि समय रहते कार्रवाई होती तो सड़क पर हुई यह घटना टाली जा सकती थी। टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक घटना वाले दिन आरोपी ने बीच सड़क पर हंगामा किया और बेल्ट निकालकर महिला को मारने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही विजय नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधर, पीड़िता ने सोशल मीडिया पर बिना तथ्य जांचे आरोपी को उसका पति बताकर वीडियो वायरल करने वालों पर भी नाराजगी जताई है। उसका कहना है कि गलत जानकारी के कारण उसकी छवि को नुकसान पहुंचा है। उसने झूठी जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!