अमेरिका का नया वीजा नियम लागू: भारत को राहत; जानिए क्या रहेगी गाइडलाइन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड प्रोग्राम को स्थायी करने का फैसला किया है। नए नियम के तहत चुनिंदा देशों के नागरिकों को अमेरिका का B-1 बिजनेस या B-2 टूरिस्ट वीजा हासिल करने से पहले अधिकतम 20 हजार डॉलर (करीब 17 लाख रुपए) तक की सिक्योरिटी मनी जमा करनी पड़ सकती है। नया नियम 3 अगस्त से लागू होगा।
बॉन्ड जमा कराने की शर्त लगा सकते हैं
अमेरिकी सरकार की ओर से फेडरल रजिस्टर में जारी अधिसूचना के मुताबिक, पात्र आवेदकों के मामले में वीजा अधिकारी वीजा जारी करने से पहले बॉन्ड जमा कराने की शर्त लगा सकते हैं।
भारत को राहत, बॉन्ड वाली सूची में नाम नहीं
फिलहाल इस नियम के दायरे में करीब 50 देशों के नागरिकों को रखा गया है, जिनमें बड़ी संख्या अफ्रीकी देशों की है। राहत की बात यह है कि भारत फिलहाल इस सूची में शामिल नहीं है। इसका मतलब भारतीय नागरिकों को B-1 और B-2 वीजा के लिए अभी इस वीजा बॉन्ड की राशि जमा नहीं करनी होगी। हालांकि, अमेरिका भविष्य में जरूरत के मुताबिक देशों की सूची में बदलाव कर सकता है।
बांग्लादेश, नेपाल और भूटान सूची में
जानकारी के मुताबिक, भारत के कुछ पड़ोसी देशों के नागरिक इस व्यवस्था के दायरे में हैं। इनमें बांग्लादेश, नेपाल और भूटान जैसे देश शामिल बताए गए हैं। ऐसे देशों के पात्र आवेदकों से अमेरिकी अधिकारी वीजा जारी करने से पहले सिक्योरिटी बॉन्ड की मांग कर सकते हैं।
2025 में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हुई थी शुरुआत
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड व्यवस्था को 2025 में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया था। इसका उद्देश्य ऐसे मामलों को कम करना था, जिनमें विदेशी नागरिक वीजा की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी अमेरिका में रुके रहते हैं। अमेरिकी सरकार के मुताबिक, पायलट योजना के नतीजों को देखते हुए इसे आगे जारी रखने का फैसला किया गया है।
अधिकतम बॉन्ड बढ़कर हुआ 20 हजार डॉलर
पहले इस व्यवस्था में 5 हजार, 10 हजार और 15 हजार डॉलर तक के बॉन्ड का प्रावधान बताया गया था। नए नियम में 5 हजार डॉलर वाला विकल्प हटाकर अधिकतम बॉन्ड राशि 20 हजार डॉलर तक कर दी गई है।
वीजा ओवरस्टे रोकना मकसद
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, बॉन्ड व्यवस्था का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विदेशी यात्री अपने वीजा की शर्तों का पालन करें और निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद अमेरिका छोड़ दें। वहीं, इस व्यवस्था को लेकर यह चिंता भी जताई जा रही है कि भारी बॉन्ड राशि से वास्तविक पर्यटकों और कारोबारी यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!