उर्मिला सैनी हत्याकांड में नया मोड़: खेत में मिला कटा सिर; पति अखिलेश सैनी के होने की आशंका, DNA रिपोर्ट का इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी हत्याकांड में अब एक और नया मोड़ सामने आया है। गंजबासौदा के पास एक खेत से कटा हुआ सिर बरामद किया गया है, जिसको लेकर आशंका जताई जा रही है यह अखिलेश सैनी का हो सकता है।
डीएनए परीक्षण कराया जा रहा
हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है और पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए परीक्षण कराया जा रहा है। 24 जुलाई को ग्राम महागोर के समीप खेत में ग्रामीणों ने एक मानव सिर पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी।
रेलवे ट्रैक से करीब 500 मीटर दूर खेत में पड़ा था सिर
मौके पर पहुंची पुलिस ने सिर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सिर रेलवे ट्रैक से करीब 500 मीटर दूर खेत में पड़ा था। लंबे समय तक खुले में पड़े रहने के कारण उस पर केवल हड्डियों का ढांचा बचा था, जिससे मौके पर उसकी पहचान संभव नहीं हो सकी।
जांच जारी
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बी.एल. मालवीय के अनुसार, बरामद सिर और पहले मिले धड़ के नमूनों का डीएनए परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि दोनों एक ही व्यक्ति के हैं या नहीं। यदि डीएनए रिपोर्ट में सिर की पहचान अखिलेश सैनी के रूप में होती है, तो उर्मिला सैनी हत्याकांड की जांच में यह सबसे अहम कड़ी साबित हो सकती है।
11 जुलाई को हुई थी उर्मिला की हत्या
11 जुलाई को इंदौर स्थित सरकारी आवास में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी (38) की हत्या कर दी गई थी। घटना का खुलासा तब हुआ, जब दोपहर में स्कूल से लौटे उनके बच्चों ने घर के भीतर मां को खून से लथपथ पड़ा देखा। बच्चों ने तत्काल अपने नाना को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू हुई।
20 हजार का इनामी था आरोपी
हत्या के बाद से ही उर्मिला का पति अखिलेश सैनी फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर घोषित इनाम 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया था। मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया था कि पिता लंबे समय से मां पर शक करते थे और पहले भी उन पर जानलेवा हमला कर चुके थे।
अब पुलिस की जांच दो बड़े सवालों पर केंद्रित है क्या बरामद सिर वास्तव में अखिलेश सैनी का है, और यदि हां, तो उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई? इन सवालों का जवाब डीएनए रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही सामने आएगा।
संबंधित समाचार

एटीएम का पता पूछने के बहाने वृद्धा को प्लॉट तक ले गए ठग:गहने उतरवाकर रुमाल में रखे पत्थर

शराब पर डिस्काउंट बंद:हर बोतल के साथ दिया जा रहा बिल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा; बोले- परिवहन के बिना परिवर्तन संभव नहीं

4 साल का रिश्ता:होटल के 40 मिनट और फिर मौत का रहस्य

देखिए वीडियो:यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले; आधुनिक, सुरक्षित और ग्रीन होगी एमपी की परिवहन व्यवस्था

टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर:अब नेस्तनाबूद होगा जाट बंधुओं का साम्राज्य

देखिए वीडियो:इस हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर उपचार में लापरवाही के आरोप; परिजन ने थाने में दी शिकायत

33 साल का घोटाला:6,000 आवंटियों के हक पर डाका डालकर बैठा आईडीए

देखिए वीडियो:इस होटल में बड़ी लापरवाही; वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप, जैन समाज और शाकाहारी प्रतिनिधियों ने जताया विरोध

हठीले हनुमानजी:उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; उज्जैन सांसद भी आस्था के पक्ष में

मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस:अवैध कब्जा करने पर 2 लाख रुपए जुर्माना

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

रास्ता साफ:'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर:5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!