केतन हत्याकांड में नए खुलासे: आरोपी चेतन ने बदला था हुलिया; पुलिस पूछताछ के जवाब इंटरनेट पर खोजती रही सिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पुणे।
चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के आरोपी चेतन और सिया ने वारदात से पहले ही पुलिस जांच की संभावित दिशा का अनुमान लगा लिया था। दोनों ने इंटरनेट पर यह तलाशना शुरू कर दिया था कि पूछताछ के दौरान पुलिस किस तरह के सवाल कर सकती है और उनके क्या जवाब दिए जाएं। जांच एजेंसियों का मानना है कि दोनों ने पहले से तैयार की गई इसी रणनीति के तहत अपने बयान दिए।
पहचान छिपाने के लिए बदला हुलिया
जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन चेतन ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हुलिया बदल लिया था। बताया जा रहा है कि केतन उसे पहले से सिया के करीबी दोस्त के रूप में जानता था और दोनों के बीच वीडियो कॉल पर भी बातचीत हो चुकी थी। इसलिए लोहागढ़ किले पर पहुंचते समय चेतन ने हुडी पहन रखी थी, जिससे सीसीटीवी कैमरों में उसका चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दिया।
हत्या के बाद सामान्य व्यवहार करता रहा आरोपी
पुलिस के मुताबिक, केतन को कथित रूप से खाई में धक्का देने के बाद चेतन ने खुद को सामान्य दिखाने की पूरी कोशिश की। वह आराम से किले से नीचे उतरा, रास्ते में कई लोगों से बातचीत की, एक जगह चाय पी और बाद में घर पहुंचकर व्हाट्सएप के जरिए सिया के संपर्क में बना रहा। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों ने कई चैट और संदेश डिलीट कर दिए थे। अब फॉरेंसिक विशेषज्ञ इन डिलीट संदेशों को रिकवर करने का प्रयास कर रहे हैं।
4,400 कॉल्स ने बढ़ाया पुलिस का शक
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या से पहले चेतन और सिया के बीच लगभग 4,400 फोन कॉल हुई थीं। जांच एजेंसियों का मानना है कि इन लंबी बातचीतों के दौरान कथित रूप से पूरी साजिश तैयार की गई थी। कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच जारी है।
जन्मदिन पर बनी थी कथित साजिश
पुलिस के अनुसार, सिया के जन्मदिन के दौरान दोनों आरोपियों की मुलाकात हुई थी। इसी दौरान केतन की हत्या की कथित योजना बनाई गई और लोहागढ़ किले जैसे सुनसान स्थान का चयन किया गया, जहां घटना को अंजाम देना आसान हो सके।
पासपोर्ट गायब होने का भी खुलासा
जांच में यह भी सामने आया है कि केतन और सिया प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली जाने वाले थे। पुलिस का आरोप है कि यात्रा रद्द कराने के उद्देश्य से केतन का पासपोर्ट एक फूड प्लाजा की डस्टबिन में फेंक दिया गया था। पासपोर्ट नहीं मिलने के कारण दोनों की विदेश यात्रा रद्द हो गई थी।
पहले भी कई बार ले गई थी लोहागढ़ किला
परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली है कि सिया पहले भी कई बार केतन को लोहागढ़ किले पर लेकर गई थी। जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या उस दौरान भी किसी साजिश की तैयारी की जा रही थी।
बदलते बयानों से गहरा हुआ शक
पुलिस के अनुसार, केतन की मौत के बाद सिया ने अलग-अलग समय पर अलग-अलग बयान दिए। पहले उसने कहा कि फोटो खींचते समय केतन का संतुलन बिगड़ गया था। बाद में उसने दावा किया कि पानी की बोतल देते समय उसका पैर फिसल गया। घटनास्थल के निरीक्षण और तकनीकी जांच के बाद पुलिस का कहना है कि जिस स्थान से केतन गिरा, वहां सामान्य रूप से फिसलने की संभावना बेहद कम है। इसी कारण पुलिस का संदेह और गहरा हुआ।
कुछ दावे अभी अपुष्ट
कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह दावा भी किया गया है कि सिया, केतन के हकलाने और सिर पर कम बाल होने की वजह से उससे नाराज रहती थी। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच अभी जारी है।
वहीं, सिया के माता-पिता ने कहा है कि यदि उनकी बेटी जांच में दोषी पाई जाती है तो उसे कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दूसरी ओर चेतन के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को इस मामले में फंसाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी डिजिटल, फॉरेंसिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!