राजा-सोनम मामले में नया विवाद: अब इन्होंने दोनों परिवारों को भेजा कानूनी नोटिस; 15 दिन की दी चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस बार मामला शादी में हुए कैटरिंग खर्च के कथित बकाया भुगतान से जुड़ा है। शादी में कैटरिंग का काम करने वाले हितेश उर्फ जिम्मी ने दोनों परिवारों पर 2 लाख रुपए से अधिक की राशि बकाया होने का दावा किया है।
2 लाख रुपए से अधिक बाकी का दावा
कैटर्स संचालक के मुताबिक, शादी के लिए दोनों परिवारों के साथ करीब 11.60 लाख रुपए में कैटरिंग का अनुबंध हुआ था। शादी के दौरान सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी, उनके पिता और राजा के भाई विपिन रघुवंशी की ओर से करीब 8 लाख रुपए का भुगतान किया गया था। इसके बाद भी कुछ राशि दी गई, लेकिन कैटर्स का दावा है कि अभी 2 लाख रुपए से अधिक बाकी हैं।
15 दिन में भुगतान नहीं तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
कैटर्स संचालक का कहना है कि बकाया रकम के लिए पिछले कई दिनों से दोनों परिवारों से संपर्क किया जा रहा था। भुगतान नहीं मिलने के बाद एडवोकेट जयंत राठौर के माध्यम से दोनों पक्षों को कानूनी नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कथित बकाया राशि का भुगतान 15 दिनों के भीतर करने को कहा गया है। निर्धारित समय में रकम नहीं मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
राजा के भाई बोले- हमारा पूरा हिसाब हो चुका
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कैटर्स के दावे से असहमति जताई है। उनका कहना है कि उनकी ओर से कैटरिंग का पूरा भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिवंगत राजा रघुवंशी की छवि खराब करने के उद्देश्य से इस तरह का मामला उठाया जा रहा है।
सोनम के भाई ने भी कहा- हमने पूरा भुगतान किया
दूसरी ओर, सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने भी दावा किया कि उनके परिवार की ओर से तय रकम का पूरा भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई रकम बाकी है तो वह विपिन रघुवंशी के हिस्से की हो सकती है।
गोविंद ने यह भी सवाल उठाया कि जब उनके परिवार की ओर से भुगतान किया जा चुका है तो कानूनी नोटिस में उनके परिवार का नाम क्यों शामिल किया गया। उन्होंने इस संबंध में कैटर्स संचालक से बात करने की बात कही है।
संबंधित समाचार

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!