कैट मध्यप्रदेश की नई टीम घोषित: इन्हें मिली जिम्मेदारी; व्यापार को सरल बनाने पर रहेगा फोकस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राष्ट्रीय स्तर का व्यापारी संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने मध्यप्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई टीम में ग्वालियर के भूपेंद्र जैन को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि इंदौर के रमेश गुप्ता को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
प्रदेश पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की
वहीं, भोपाल के धर्मेंद्र शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी की घोषणा हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित कैट की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने प्रदेश पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
इन पदाधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी
नई टीम में सुनील अग्रवाल (भोपाल) को प्रदेश चेयरमैन, गोविंद असाटी (छतरपुर) को संयुक्त अध्यक्ष और राजकुमार गुप्ता (ग्वालियर) को प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
व्यापार को सरल बनाने पर रहेगा फोकस
कैट का प्रदेश कार्यालय भोपाल में संचालित होता है। दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भूपेंद्र जैन ने कहा कि संगठन व्यापारियों और उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि व्यापार को अधिक सुगम और सरल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ लगातार संवाद किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के विजन के अनुरूप कैट प्रदेश में व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाने और व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को आवश्यक सहयोग दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!