शहर में इस दिन नीट (यूजी) की पुन: परीक्षा: इतने केंद्र बनाए गए: इतने परीक्षार्थी होंगे शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में रविवार 21 जून को NEET (UG) 2026 की पुन: परीक्षा आयोजित की जायेगी। परीक्षा के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह और कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज केंद्रीय विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री रोशन राय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लिए उन्होंने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम परीक्षा के दौरान रहेंगे। NEET परीक्षा के लिए इंदौर जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 23,089 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम सवा 5 बजे तक आयोजित होगी।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में परीक्षा के सफल एवं सुचारू और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने निर्देश दिए है कि ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए जिससे विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
परीक्षा केंद्रों में शीतल जल, छाया और बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री वर्मा ने यह भी कहा है कि परीक्षा की गोपनीयता एवं सुचिता का पूरा ध्यान रखा जाए। गड़बड़ी करने वाले या अपवाह फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचने के लिये एआईसीटीएसएल की बसें उपलब्ध कराई जायेंगी।
सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात की सुगमता के लिये भी विशेष व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर मेडिकल स्टॉफ एवं पांच केन्द्रों पर एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिये व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा केन्द्रों पर जनरेटर्स की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों के अभिभावकों के लिये टेंट एवं पीने के पानी की व्यवस्था केन्द्र के बाहर रहेगी।
परीक्षार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी और अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी मजिस्टेट तैनात किये गये है। उड़नदस्तों द्वारा भी प्रत्येक केन्द्र का भ्रमण कर सतत निगरानी रखी जायेगी। बताया गया कि परीक्षा की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-109 में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रहेंगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!