नाना के फोन से ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का खुलासा: 2 ऐप मिले; डिजिटल कड़ियां खंगालीं तो दुबई तक पहुंचा कनेक्शन, 12 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन सट्टे के एक मामले की जांच अब शहर से बाहर तक फैले एक बड़े और संगठित नेटवर्क की ओर बढ़ रही है। पुलिस की जांच के केंद्र में कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी भी हैं।
पुलिस के मुताबिक, नाना के जब्त मोबाइल की जांच के दौरान दो ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े डिजिटल सुराग मिले। इन ऐप को बाद में डिलीट किए जाने की जानकारी भी सामने आई।
पुलिस ने इन डिजिटल कड़ियों को खंगाला तो नेटवर्क के कई नए नाम सामने आए, जिनके तार दुबई और अन्य देशों में बैठे सट्टेबाजों से जुड़े होने की जांच की जा रही है।
शुक्रवार को राजेंद्र नगर पुलिस ने राहुल निंबोला, सौम्य प्रीत शिंदे और धर्मेंद्र खींची को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगठित तरीके से सट्टा संचालित करने के साथ आईटी एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराएं भी जोड़ी हैं।
नाना की भूमिका की जांच, साक्ष्य मिलने पर पूछताछ संभव
पुलिस जांच में नाना पटवारी का नाम सामने आने के बाद उनकी भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस उनके मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्यों, सट्टा ऐप की आईडी, लिंक और आरोपियों के बीच हुई बातचीत की कड़ियों को जोड़ रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि नाना पटवारी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सामने आते हैं तो उनसे पूछताछ की जा सकती है। फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क की पूरी तस्वीर सामने लाने में जुटी है।
नाना के मोबाइल से मिली दो ऐप की कड़ी
डीसीपी जोन-2 नरेंद्र रावत के मुताबिक, जुलाई में नाना पटवारी और उनसे जुड़े रॉनी व गोलू के सट्टा संचालन से संबंधित कड़ियों की जांच चल रही थी। इसी दौरान नाना के मोबाइल फोन में दो ऑनलाइन सट्टा ऐप से संबंधित जानकारी मिली।
पुलिस के अनुसार, इन एप को बाद में मोबाइल से डिलीट कर दिया गया था। जांच टीम ने डिजिटल डेटा और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कड़ियां जोड़ीं तो मनीष पमनानी, पिंकेश माहेश्वरी और बंटी असरानी समेत कुछ अन्य लोगों से जुड़े लिंक सामने आए। पुलिस इन सभी कनेक्शनों की जांच कर रही है।
नाना तक ऐप और आईडी पहुंचाने की कड़ी शिंदे तक
पुलिस की जांच में सौम्य प्रीत शिंदे की भूमिका भी सामने आई है। आरोप है कि शिंदे ने अपने मोबाइल नंबर और आईडी के जरिए नाना पटवारी को क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा खेलने से संबंधित एप और लिंक उपलब्ध कराए थे।
इसी डिजिटल कड़ी के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को शिंदे को गिरफ्तार किया। अब उससे पूछताछ के जरिए नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और सट्टे के लेन-देन से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।
दुबई और विदेशों से जुड़े लिंक की जांच
पुलिस को ऑनलाइन सट्टे के इस नेटवर्क में विदेशी कनेक्शन के भी संकेत मिले हैं। जांच के मुताबिक, नेटवर्क से जुड़े कुछ लोग दुबई और अन्य देशों में बैठे सट्टेबाजों के संपर्क में थे।
पुलिस के अनुसार, विदेशी स्तर पर संचालित होने वाले एप या वेबसाइट की लिंक एजेंट और बुकियों तक पहुंचाई जाती थी।
इसके बाद WhatsApp समेत अन्य डिजिटल माध्यमों से लोगों को आईडी और लिंक उपलब्ध कराकर सट्टे से जोड़ा जाता था।
पहले जीत का लालच, फिर रकम फंसाने का आरोप
जांच में पुलिस को सट्टे के कथित नेटवर्क के काम करने का एक पैटर्न भी पता चला है। आरोप है कि शुरुआत में लोगों को जीत का अनुभव कराया जाता था, जिससे वे अधिक रकम लगाने के लिए आकर्षित होते थे। इसके बाद बड़ी रकम जमा होने पर सट्टे के नाम पर रकम हड़पने की शिकायतों की भी जांच की जा रही है।
तीन गिरफ्तारियों से खुलीं नई कड़ियां
शुक्रवार को गिरफ्तार राहुल निंबोला राजेंद्र नगर क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं सौम्य प्रीत शिंदे की भूमिका नाना पटवारी तक एप और आईडी पहुंचाने की कड़ी के रूप में सामने आई है। धर्मेंद्र खींची रावजी बाजार क्षेत्र का पुराना बदमाश बताया जा रहा है।
पुलिस राहुल निंबोला और धर्मेंद्र खींची के कथित विदेशी संपर्कों की भी जांच कर रही है। इसके अलावा जूनी इंदौर क्षेत्र के किक्का से जुड़े संभावित कनेक्शन को भी खंगाला जा रहा है।
नाना पटवारी पर पहले से 10 केस
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नाना पटवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।
2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें एक पुराने हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
2025 में तेजाजी नगर थाने में भी नाना पटवारी और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ जमीन विवाद को लेकर FIR दर्ज हुई थी।
शिकायतकर्ता नरेंद्र मेहता ने जमीन पर कब्जे का प्रयास करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे।
पुराने मामलों में भी सामने आया था नाम
नवंबर 2018 में नाना पटवारी के खिलाफ महिला से अभद्र व्यवहार और घर में जबरन घुसने के आरोपों से जुड़ा मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी।
वहीं जुलाई 2018 में खुशी कूलवाल की आत्महत्या के मामले की पुलिस जांच के दौरान भी नाना पटवारी का नाम सामने आया था।
हालांकि, इन पुराने मामलों में वर्तमान ऑनलाइन सट्टा जांच से अलग परिस्थितियों में कार्रवाई और पूछताछ हुई थी।
अब तक 12 गिरफ्तार, जांच में और नाम सामने आने की संभावना
एसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक, मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
शुरुआती कार्रवाई में नौ आरोपी पकड़े गए थे। बाद में तकनीकी साक्ष्यों और आरोपियों के बीच सामने आए कनेक्शन के आधार पर तीन और गिरफ्तारियां की गईं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और BNS की संबंधित धाराओं के साथ अन्य प्रावधानों में कार्रवाई की गई है।
नाना पटवारी के मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच जारी है। ऑनलाइन गेमिंग और जुआ एप के सर्वर विदेश में होने से जुड़े लिंक भी पुलिस के सामने आए हैं।
एसीपी ने नाना पटवारी की गिरफ्तारी के सवाल पर कहा कि जांच में जिस व्यक्ति के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलेंगे, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों, आर्थिक लेन-देन और आरोपियों के आपसी संपर्कों को जोड़कर नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।
संबंधित समाचार

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!