नाना-भरत-सुमित की तिकड़ी बेनकाब: पटेल के टूटते ही होने लगे खुलासे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ड्रग्स रैकेट, ऑनलाइन सट्टा और जमीन के फर्जीवाड़े की जांच ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है जहां हर पूछताछ में नए राज खुल रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के करीबी प्रॉपर्टी कारोबारी सुमित पटेल से कल पूछताछ में ऐसे सुराग मिले हैं जिसने जांच मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स कनेक्शन की दिशा में मुड़ गई है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान सुमित पटेल ने कई अहम तथ्य स्वीकार किए, जिससे नाना पटवारी, भरत पटवारी और कॉलोनाइजर सुमित मंत्री की कथित भूमिका पर नए सवाल खड़े हो गए हैं।
इरफान उर्फ गोलू चंदेरी ने डायरी पर खरीदा था
जोन-1 डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक पायल साहनी द्वारा शुभम वैली कॉलोनी के प्लॉट सौदे में लाखों रुपए की कथित धोखाधड़ी की शिकायत की थी। जांच के दौरान नाना पटवारी और कॉलोनाइजर सुमित मंत्री के बाद भरत पटवारी से पूछताछ की गई।
भरत ने वर्ष 2010 से जमीन कारोबार में साझेदारी और कई सौदों में निहालपुर मुंडी निवासी सुमित पटेल की भूमिका बताई थी। इसी आधार पर सुमित को नोटिस देकर बुलाया गया। शुरुआत में सुमित ने नाना पटवारी और भरत पटवारी के बयानों का समर्थन करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की पूछताछ आगे बढ़ने पर वह टूट गया।
उसने बताया कि विवादित प्लॉट वास्तव में ड्रग्स केस के आरोपी इरफान उर्फ गोलू चंदेरी ने डायरी पर खरीदा था। आरोप है कि ड्रग्स कनेक्शन सामने न आए इसलिए इरफान का नाम दस्तावेजों से अलग रखा गया और सौदे को दूसरी कहानी देकर पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि कथित तौर पर फर्जी गवाह तैयार किए गए और दस्तावेजों में भी हेरफेर की गई, ताकि वास्तविक लेन-देन छिपाया जा सके। सुमित पटेल से संबंधित डायरी भी जब्त कर ली गई है, जिसे जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की कड़ियां अब मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तक पहुंच सकती हैं।
सट्टेबाजों में मचा हड़कंप, कई नाम आए सामने
उधर, इसी जांच के दौरान ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा हुआ था, जिसकी परतें लगातार खुल रही हैं। पुलिस को भंवरकुआं, जूनी इंदौर और द्वारकापुरी क्षेत्र के कुछ बड़े सट्टेबाजों से जुड़ा डेटा और महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इन नामों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस की जांच का फोकस अब जमीन के सौदों, ड्रग्स नेटवर्क और ऑनलाइन सट्टे के बीच कथित आर्थिक लेन-देन की कड़ियां जोड़ने पर है। यदि वित्तीय सबूत से इनकी पुष्टि होती है तो इस पूरे मामले में नाना पटवारी, सुमित मंत्री सहित कई और प्रभावशाली नाम जांच के दायरे में आ सकते हैं।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!