नाम नंदी रिसोर्ट: काम अय्याशी; बेटमा के समीप अमन-चमन टेकरी से लगी औद्योगिक जमीन
KHULASA FIRST
संवाददाता

पर इंदौर के भांग व्यापारी राजा जायसवाल की करतूत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कालाधन जमा करने वाले व्यापारी शहर व आसपास के इलाके में जाकर रिसोर्ट्स खोलकर तमाम अवैध गतिविधियों के संचालन में लिप्त हैं।
चिमनबाग चौराहा के नजदीक प्रसिद्ध (अब कुख्यात) भांग व्यापारी राजा जायसवाल ऐसे ही व्यापारियों में शामिल है, जिसने धार रोड पर नंदी रिसोर्ट खोला और वहां तमाम अनैतिक व अवैध गतिविधियां चल रही हैं।
खास बात यह कि जिस जमीन पर ये रिसोर्ट चल रहा है, वह औद्योगिक है और उसका डायवर्शन कराए बिना राजा ने दादागीरी से रिसोर्ट्स बना डाला।
धार रोड पर बेटमा के समीप अमन-चमन टेकरी से लगी एमपीआईडीसी की औद्योगिक जमीन पर बना नंदी हिल्स रिसोर्ट एंड रेस्टॉरेंट व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहा है। इसके मालिक राजा पिता भगवतीप्रसाद जायसवाल ने जमीन हथियाई, फिर फर्जी तरीके से डायवर्शन फाइल बनवाकर ग्राम पंचायत शंकरपुरा में पेश कर इसकी अनुमति जारी करवा ली, जबकि एमपीआईडीसी के अनुसार औद्योगिक जमीन का डायवर्शन नहीं किया जा सकता। इसके लिए भोपाल से अनुमति लेना अनिवार्य है।
राजा ने करीब 8 बीघा में ये रिसोर्ट बनाया। फिलहाल यह 80 प्रतिशत बना है, पर यहां अवैध व अनैतिक गतिविधियां बेखौफ चल रही हैं। खुलासा फर्स्ट की टीम जब यहां पहुंची, तब चार कॉटेज में लड़के-लड़कियां मौजूद थे। रिसोर्ट मेनरोड से करीब एक किमी अंदर है और रास्ता कच्चा है। एकांत में होने से यहां अनैतिक गतिविधियां खुलेआम चल रही हैं।
टीम को यहां योगेश और रितिक नामक दो कर्मचारी मिले। रितिक ने बताया वह धामनोद निवासी है और दो साल से यहां रह रहा है। दबे स्वरों ने उसने स्वीकारा कि रिसोर्ट भले ही पूरा न बना हो, लेकिन लोगों को किराए पर कुछ घंटों से लेकर कई दिन तक के लिए कॉटेज उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके लिए भारी-भरकम किराया लिया जाता है और लोग यहां अय्याशी करने आते हैं।
खुद भी कपल्स को भेजता है रिसोर्ट में
कर्मचारी ने बताया राजा यहां सप्ताह में दो-तीन बार आता है और सारा हिसाब-किताब ले जाता है। वो पैसा ऑनलाइन भी डलवाता है। कई बार तो वह खुद इंदौर से कपल्स को भेजता है और स्टाफ को फोन करके उनका कार नंबर बता देता है।
इस तरह अनैतिक गतिविधियां चलाकर राजा जमकर काली कमाई कर रहा है। हैरानी की बात यह कि यहां से बेटमा थाना ज्यादा दूर नहीं, लेकिन पुलिस उक्त रिसोर्ट में चल रही गतिविधियों से पूरी तरह बेखबर है!
फॉर्च्यूनर कार में जाते दिखे संदिग्ध महिलाएं व पुरुष- खुलासा फर्स्ट की टीम जब रिसोर्ट पहुंची तो यहां से सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार में एक परिवार जाता दिखा, जिसमें दो महिलाएं और बाकी पुरुष थे।
शंका है कि ये परिवार की शक्ल में अय्याशी के लिए आए लोग थे, क्योंकि उनके हावभाव अलग तरह के थे। इससे साफ जाहिर होता है कि राजा अपनी दादागीरी के दम पर यहां अवैध रिसोर्ट और अनैतिक गतिविधियों का संचालन बेखौफ कर रहा है।
आए दिन होती रहती हैं ‘पार्टियां’
अमन-चमन टेकरी के नजदीक होने के बावजूद इस ओर कोई आता-जाता नहीं, जिसका फायदा राजा जैसे अवांछनीय तत्व उठाते हुए अपनी तिजोरी भरते हैं। 8 बीघा के इस रिसोर्ट में चार कॉटेज के अलावा 10 कमरे तैयार हैं और इनके अलावा सौ कमरों की पांच मंजिला होटल निर्माणाधीन है।
इसमें तलघर में एक मंजिल है। कर्मचारी ने दावा किया कि रिसोर्ट का आधा हिस्सा ग्राम शंकरपुरा में है, तो आधा हिस्सा ग्राम सलमपुर में। यहां एक स्वीमिंग पूल, कॉन्फ्रेंस हॉल और करीब एक हजार लोगों की पार्टी का हॉल भी है।
बाहर एक बोर्ड लगा है, जिस पर शादी पार्टी के लिए किराए से देने का उल्लेख है। ये सभी राजा अनैतिक गतिविधियों के लिए भारी-भरकम किराया वसूलकर अपनी जेब भर रहा है। रितिक के मुताबिक यहां आए दिन पार्टियां होती हैं, लेकिन किस तरह की, इस सवाल पर सकुचाते हुए बताया कि लड़के-लड़कियां यहां आकर कमरों में रुकते हैं।
शराब और अन्य नशीले पदार्थ भी बेचता है राजा
कर्मचारियों से बातचीत से पता चला कि रिसोर्ट में अय्याशी करने आने वाले कपल्स को राजा पैसे लेकर शराब और अन्य नशीले पदार्थ भी उपलब्ध कराता है।
आबकारी विभाग के एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया रिसोर्टस् की ओर से न तो शराब का लाइसेंस लिया गया है और न कोई परमिशन।
इसके बावजूद अवैध रूप से नशाखोरी कराकर दो से तीन गुना तक कीमत वसूली जाती है। कुछ जोड़े अपने साथ ही शराब लेकर आते हैं और यहां से पानी, बर्फ, सोडा आदि खरीदते हैं, वह भी काफी महंगे दाम में उन्हें बेचा जाता है।
कई बार तो ऐसा हुआ कि नशे में धुत हो जाने पर कपल्स द्वारा बताए किसी परिचित के नंबर पर कॉल कर बुलवाया और उनके साथ रवाना किया गया।
कर्मचारी उनकी कार सड़क तक लेकर आया। खुलासा फर्स्ट की टीम को कर्मचारी की जेब में नशीले पदार्थों की पुड़िया भी दिखी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!