होटल में फिर हिंदू युवती के साथ धराया एक मुस्लिम युवक: बिना आईडी रूम देने वाले निपानिया के होटल लीविंग इन पर बजरंगियों का छापा
KHULASA FIRST
संवाददाता

युवक के मोबाइल में मिली संदिग्ध चैटिंग से हड़कंप
पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में, होटल वाले पर केस दर्ज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निपानिया क्षेत्र स्थित होटल लीविंग इन में हिंदूवादियों ने एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ पकड़ने के बाद हंगामा कर दिया।
खुलासा हुआ कि होटल संचालक ने उसे बिना आईडी रूम दिया था। युवक के मोबाइल से अन्य युवतियों के साथ आपत्तिजनक चैटिंग और वीडियो मिलने का दावा किया गया, जिससे माहौल और गरमा गया।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर होटल संचालक पर केस दर्ज किया है। विहिप बजरंग दल जिला जगन्नाथ के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि निपानिया स्थित बेस्ट प्राइज के पीछे हरे कृष्ण विहार कॉलोनी में होटल लीविंग इन में मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ ठहरा हुआ है। इसके चलते माही पवार (दीदी), विकास गुप्ता, अजय जाट, बंटू सराफ, रवि मालवीय, रवि राठौर, कुलदीप शर्मा, यशवंत गौर, बबलू ठाकुर, रजनीश यादव, राहुल पांडे और अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी होटल जा पहुंचे।
बताए कमरे से खजराना का साहिल खान हिंदू युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। युवक के मोबाइल में अन्य हिंदू युवतियों के साथ अश्लील वीडियो मिले तथा वाट्सअप पर कई हिंदू युवतियों से अश्लील चैटिंग भी मिली।
इस पर हिंदूवादियों ने साहिल खान की ‘सेवा-पूजा’ के बाद उसे लसूड़िया थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में ये भी सामने आया कि होटल संचालक व स्टाफ द्वारा लव जिहाद को बढ़ावा देते हुए आईडी लिए बिना ही रूम दिए जा रहे थे।
पुलिस जांच के लिए पहुंची तो पता चला होटल में गुजरात से आए आमीन पठान और उसके अन्य साथियों को आईडी लिए बिना ही रूम उपलब्ध करवाए गए थे। होटल संचालक द्वारा बिना कोई पहचान-पत्र लिए अन्य राज्यों से आए संदिग्ध लोगों को ठहराए जाने को गंभीर मानते हुए होटल संचालक आकाशदीप सिंह भाटिया निवासी साकार अपार्टमेंट, माणिकबाग रोड स्कीम 101 पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया।
काम करने मांडव से इंदौर आई थी युवती
बताते हैं साहिल खान पालदा में स्टील फर्नीचर के कारखाने में काम करता है। वहीं हिंदू युवती मांडव से दो महीने पहले ही काम करने इंदौर आई थी। साहिल ने उसे बहला-फुसलाकर प्रेमजाल में फंसाया और शोषण करने लगा। उसने और भी कई हिंदू युवतियों को निशाना बनाया है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!