नगर निगम कर्मचारी ने की आत्महत्या: हनुमानजी की तस्वीर सीने से लगाकर लगाई फांसी; मां लौटी तो सामने था दर्दनाक मंजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक नगर निगम कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नगर निगम की कचरा कलेक्शन गाड़ी का चालक था और घर में अकेला था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वाहन चालक के रूप में कार्यरत था मृतक
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय अखिलेश चौहान पुत्र लीलाधर चौहान निवासी छोटा बांगड़दा, तेजाजी मंदिर के पास के रूप में हुई है। वह नगर निगम के जोन-16 के वार्ड-15 में कचरा संग्रहण वाहन चालक के रूप में कार्यरत था।
मां लौटी तो सामने था दर्दनाक मंजर
जानकारी के मुताबिक घटना के समय अखिलेश की मां सब्जी मंडी गई हुई थीं, जबकि उनकी पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके में थी। जब मां घर वापस लौटीं तो उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पड़ोसियों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
हनुमानजी की तस्वीर सीने से लगाकर लगाई फांसी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अखिलेश धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और हनुमानजी के प्रति गहरी आस्था रखते थे। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने हनुमानजी की तस्वीर अपने सीने से लगा रखी थी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी नहीं है।
पारिवारिक विवाद की आशंका
परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी कारण उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थीं और वापस नहीं लौटी थीं। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि पारिवारिक तनाव और मानसिक परेशानी के चलते अखिलेश ने यह कदम उठाया हो सकता है।
हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!