मुंबई का इत्र कारोबारी निकला ड्रग्स सप्लायर: क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार; 4 दिन पहले पकड़े गए तस्कर के खुलासे के बाद हत्थे चढ़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने 4 दिन पहले 11 ग्राम से ज्यादा एमडी ड्रग्स जब्त की थी मामले में पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मुंबई के एक इत्र कारोबारी को गिरफ्तार किया है, जो इंदौर में ड्रग्स सप्लाई करता था। आरोपी की पहचान अली यावर उर्फ अरबाज खान निवासी नागपाड़ा, मुंबई के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पहले पकड़े गए तस्कर नंदकिशोर वोरा उर्फ वंश की निशानदेही पर दबोचा।
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने चार दिन पहले मूसाखेड़ी निवासी नंदकिशोर वोरा उर्फ वंश को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से करीब 11.12 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई थी, जिसकी कीमत लगभग 1.10 लाख रुपए बताई गई। पूछताछ के दौरान वंश ने मुंबई के सप्लायर अली यावर का नाम उजागर किया था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जांच में सामने आया कि अली यावर मुंबई में इत्र और परफ्यूम की दुकान चलाता है और 11वीं तक पढ़ा है।
वह अन्य राज्यों से मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर के सप्लायरों को उपलब्ध कराता था। आरोपी कई बार इंदौर आ चुका है और यहां सक्रिय नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया कॉन्टैक्ट की जांच कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। कॉल डिटेल में आरोपी और वंश के बीच कई बार बातचीत के साक्ष्य भी मिले हैं।
कार में छिपाकर रखी थी ड्रग्स
वंश को गिरफ्तार करते समय वह एक महंगी कार में बैठा मिला था। तलाशी के दौरान गाड़ी के सीलिंग बॉक्स के पास पारदर्शी पन्नी में एमडी ड्रग मिली थी। साथ ही हैंड ब्रेक के पास से डिजिटल तौल मशीन भी बरामद हुई थी, जिससे वह ड्रग्स तौलकर बेचता था।मामले में क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया गया था।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!