खबर
Top News

24 घंटे में एमपीपीएससी ने जारी किया रिजल्ट: वजह जानकर चौंक जाएंगे; हजारों अभ्यर्थियों को मिला फायदा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जुलाई 2026, 11:04 pm
शेयर करें:
24 घंटे में एमपीपीएससी ने जारी किया रिजल्ट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2024 के अर्थशास्त्र विषय का रिजल्ट महज 24 घंटे में जारी कर रिकॉर्ड बना दिया। बुधवार (29 जुलाई) शाम इंटरव्यू समाप्त होने के बाद गुरुवार (30 जुलाई) शाम तक चयन सूची जारी कर दी गई। आयोग की इस तेज कार्यशैली के पीछे एक खास रणनीति रही, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।

120 पदों पर भर्ती, 24 घंटे में घोषित हुआ परिणाम
एमपीपीएससी द्वारा जारी भर्ती में अर्थशास्त्र विषय के 120 पद शामिल थे। इनमें करीब 87 प्रतिशत श्रेणी के 112 पद थे, जबकि आयोग ने 111 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की है। इंटरव्यू 14 जुलाई से 29 जुलाई तक चले और अंतिम इंटरव्यू समाप्त होने के सिर्फ एक दिन बाद रिजल्ट घोषित कर दिया गया।

आखिर इतनी जल्दबाजी क्यों?
आयोग की इस तेजी के पीछे बड़ा कारण 2 अगस्त को होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 की परीक्षा है। भर्ती-2025 के दूसरे चरण में 6 विषयों के पद शामिल हैं, जिनमें अर्थशास्त्र के 72 पद भी हैं। यदि 2024 भर्ती में चयनित अभ्यर्थी 2025 की परीक्षा भी देते और फिर से चयनित हो जाते, तो कई सीटें खाली रह जातीं और नए उम्मीदवारों के अवसर कम हो जाते।

इसी स्थिति से बचने के लिए आयोग ने पहले ही 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया, ताकि चयनित उम्मीदवार दोबारा परीक्षा में शामिल न हों और नए अभ्यर्थियों को अधिक अवसर मिल सके।

दिन-रात जुटा रहा आयोग का स्टाफ
रिजल्ट समय पर जारी करने के लिए आयोग का पूरा स्टाफ लगातार काम करता रहा। इंटरव्यू समाप्त होने के बाद मेरिट सूची तैयार करने से लेकर अंतिम परिणाम जारी करने तक की प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की गई।

क्या बोले आयोग के अधिकारी
एमपीपीएससी के ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा और अन्य सदस्यों के निर्देश थे कि परिणाम जल्द से जल्द घोषित किया जाए।

उन्होंने कहा कि इससे चयन सूची में दोहराव नहीं होगा, सीटें खाली नहीं रहेंगी और भर्ती-2025 में नए युवाओं को अवसर मिलेगा।

हजारों अभ्यर्थियों को होगा फायदा
आयोग के इस फैसले से चयनित उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं भर्ती-2025 में अधिक सीटें नए उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, तेज और निष्पक्ष बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे योग्य अभ्यर्थियों के अवसर बढ़ेंगे और सरकारी भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा भी मजबूत होगा।

संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती
Top News

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

about 1 hour ago
राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख
Top News

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
28 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 2 hours ago
किसानों के लिए बडी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

about 2 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

about 3 hours ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 3 hours ago
जर्जर दीवार बनी काल
Top News

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

about 3 hours ago
MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

about 3 hours ago
नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत
Top News

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

about 3 hours ago
चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

about 4 hours ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

about 4 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

about 4 hours ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

about 4 hours ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

about 4 hours ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

about 4 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

about 4 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

about 4 hours ago
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

about 4 hours ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!