एमपी मानसून अपडेट: 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश; 41 अब भी इंतजार में, डैम और नदियों में पानी की कमी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में जुलाई के तीसरे सप्ताह में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। इस दौरान प्रदेश में करीब 3.3 इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे कई जिलों में बारिश का आंकड़ा सुधर गया है। फिलहाल भोपाल, इंदौर समेत 14 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जबकि 41 जिले अब भी औसत से कम बारिश वाले क्षेत्रों में शामिल हैं।
11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में अब तक करीब 13 इंच बारिश हुई है, जबकि इस अवधि तक औसत वर्षा 14.6 इंच होनी चाहिए थी। यानी इस बार अब तक करीब 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। गौरतलब है कि इस वर्ष मानसून 24 जून को, यानी सामान्य से 9 दिन देरी से मध्य प्रदेश पहुंचा था।
तीसरे सप्ताह ने सुधारी स्थिति
जून में बारिश सामान्य से लगभग 30 प्रतिशत कम रही थी। जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश के चलते स्थिति सुधरी, लेकिन दूसरे सप्ताह में मानसून कमजोर पड़ गया। तीसरे सप्ताह में फिर सक्रिय होने से प्रदेश में 3.3 इंच वर्षा दर्ज की गई और औसत वर्षा के आंकड़ों में सुधार देखने को मिला।
देवास सबसे आगे, आलीराजपुर सबसे पीछे
इस बार मालवा-निमाड़ क्षेत्र में सबसे बेहतर बारिश हुई है। देवास जिले में अब तक करीब 19.3 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 54 प्रतिशत अधिक है। वहीं आलीराजपुर में केवल करीब 3.9 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य का लगभग 22 प्रतिशत ही है।
इन जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
प्रदेश के जिन जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है, उनमें भोपाल, इंदौर, देवास, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, नीमच, मंदसौर, राजगढ़, भिंड, दमोह, सिवनी, निवाड़ी और आगर-मालवा प्रमुख हैं। वहीं अनूपपुर, बालाघाट, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, रीवा, सतना, सागर, शहडोल, उज्जैन, खंडवा, धार, ग्वालियर, मुरैना, विदिशा, रायसेन, झाबुआ, बड़वानी, शिवपुरी सहित कुल 41 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।
डैम और नदियों में अब भी पानी की कमी
हालांकि हाल के दिनों में नर्मदा सहित कई नदियों के जलस्तर में सुधार हुआ है, लेकिन प्रदेश के अधिकांश डैम अब भी पर्याप्त रूप से नहीं भर पाए हैं। जल संसाधनों की स्थिति बेहतर करने के लिए लगातार अच्छी बारिश की आवश्यकता बनी हुई है।
इस सप्ताह तेज बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार, प्रदेश में निचले स्तरों पर पर्याप्त नमी, सक्रिय मानसूनी सिस्टम और अनुकूल मौसमीय परिस्थितियों के कारण आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। जुलाई के अंतिम दिनों में कई हिस्सों में तेज से भारी बारिश होने का अनुमान है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!